संजय दत्त की बायोपिक को लेकर रणबीर कपूर ने किया दिलचस्‍प खुलासा ?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2017 8:57 AM

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इनदिनों संजय दत्‍त बायोपिक फिल्‍म को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म के लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्‍होंने अपने लुक्‍स के साथ भी कई एक्‍सपेरीमेंट किये हैं. हाल ही में फिल्‍म के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि संजय दत्त के जीवन पर बनने […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इनदिनों संजय दत्‍त बायोपिक फिल्‍म को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म के लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्‍होंने अपने लुक्‍स के साथ भी कई एक्‍सपेरीमेंट किये हैं. हाल ही में फिल्‍म के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली फिल्म में अभिनेता के जीवन के अच्छे और बुरे दोनों पक्षों को दिखाया गया है. रणबीर ने बताया कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म के लिए दत्त ने बहुत ईमानदारी से अपनी जिंदगी की कहानी के बारे में जानकारी दी.

रणबीर ने बताया, ‘ उन्होंने (अपने जीवन) इस बारे में ढोंग नहीं किया. ऐसे में, यह एक प्रचार वाली फिल्म नहीं है जिसमें उन्हें भगवान की तरह चित्र‍ित करने का प्रयास नहीं किया गया है.’ उन्होंने बताया, ‘ हम संजय दत्त के बहुत मानवीय पक्ष, उनकी विपत्ति, उनके पतन, उनके संघर्ष की दास्तां, उनके जेल में बिताए समय, आतंकवाद के आरोप, उनके मादक पदार्थ सेवन करने का दौर, उनकी पहली फिल्म प्रदर्शित होने से दो दिन पहले उनकी मां की मौत के दौरान उन्होंने खुद को कैसे संभाला, उनके अपने पिता के साथ संबंधों की कहानी दिखाने का प्रयास कर रहे हैं. यह उनके जीवन का मानवीय संघर्ष है.’

फिल्म में रणबीर ने दत्त की भूमिका निभायी है. हाल ही में सेट से उनकी कुछ तस्‍वीरें लीक हो गई थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इन तस्‍वीरों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. उन्होंने बताया कि जीवन पर आधारित फिल्म में शुरु में काम करना चुनौतीपूर्ण लग रहा था. फिल्म में मनीषा कोईराला दिवंगत नरगिस दत्त, परेश रावल सुनील दत्त और दिया मिर्जा संजय दत्त की वर्तमान पत्नी मान्यता की भूमिका में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola