''जब हैरी मेट सेजल'' का ट्रेलर रिलीज, दिखी शाहरुख-अनुष्का की जबरदस्त कैमेस्ट्री

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इससे पहले फिल्म के चार मिनी ट्रेलर्स रिलीज किये गये थे जिसमें शाहरुख-अनुष्का की झलक देखने को मिली थी. लेकिन शुक्रवार को रिलीज किये गये इस ट्रेलर में इस फिल्म की असली कहानी की […]
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इससे पहले फिल्म के चार मिनी ट्रेलर्स रिलीज किये गये थे जिसमें शाहरुख-अनुष्का की झलक देखने को मिली थी. लेकिन शुक्रवार को रिलीज किये गये इस ट्रेलर में इस फिल्म की असली कहानी की झलक दिख रही है. शाहरुख-अनुष्का की कैमेस्ट्री शानदार लग रही है और दोनों की एक्टिंग भी लाजवाब लग रही है. दोनों की खूबसूरत कैमेस्ट्री ने फैंस को इस फिल्म को लेकर पहले से और ज्यादा एक्साइटिड कर दिया है.
ट्रेलर की शुरुआत में शाहरुख खान गुजराती लोगों के एक ग्रुप को ‘बाय-बाय’ करते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं. लेकिन अगले ही पल अनुष्का, शाहरुख को बताती हुई नजर आ रही है कि उनकी सगाई की अंगूठी खो गई है. वहीं शाहरुख अनुष्का को खुद से दूर करने के कई ट्रिक ट्राई करते हुए नजर आ रहे हैं. शाहरुख पंजाबी और अनुष्का गुजराती बोलते हुए शानदार लग रहे हैं. लवस्टोरी पर बेस्ड इस फिल्म के 4 गाने रिलीज हो चुके हैं. फिल्म की शूटिंग कई खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखी जा सकती है.
…जब बातों-बातों में ‘सेजल’ से गुस्सा हो गये ‘हैरी’, देखें वीडियो
इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख एक गाइड की भूमिका में नजर आयेंगे. शाहरुख और अनुष्का चौथी बार एकसाथ काम करते नजर आ रहे हैं. इससे पहले दोनों ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘जब तक है जान’ और ‘ए दिल है मुश्किल’ में काम कर चुके हैं. फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसके अलावा शाहरुख, आनंद एल रॉय की फिल्म में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्म में सलमान खान भी एक गाने में नजर आनेवाले हैं. हाल ही में दोनों सुपरस्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस गाने को रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




