जब आलिया और प्रीति के साथ कैटरीना कैफ ने मनाया बर्थडे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आईफा सेरेमनी में शिरकत करने न्यूयॉर्क पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने रविवार को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. हालिया रिलीज फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की एक्ट्रेस कैटरीना ने आलिया भट्ट और प्रीति जिंटा के साथ इस खास दिन को एन्जॉय किया. फिटनेस ट्रेलर यास्मीन कराचीवाला ने कैटरीना कैफ के बर्थडे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जारी […]
विज्ञापन
आईफा सेरेमनी में शिरकत करने न्यूयॉर्क पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने रविवार को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. हालिया रिलीज फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की एक्ट्रेस कैटरीना ने आलिया भट्ट और प्रीति जिंटा के साथ इस खास दिन को एन्जॉय किया.
फिटनेस ट्रेलर यास्मीन कराचीवाला ने कैटरीना कैफ के बर्थडे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जारी की है, जिसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट और प्रीति जिंटा की कंपनी एन्जॉय करती दिख रही हैं. एक अन्य तस्वीर में कैटरीना के गालों पर आलिया और यास्मीन किस करती नजर आ रही हैं. बता दें, पिछले शुक्रवार कैटरीना की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ सिनेमाघरों में उतरी है.
रणबीर और कैटरीना स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 33 करोड़ रुपये कमा लिया है. फिलहाल, कैटरीना आमिर खान के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










