ePaper

पहली फिल्‍म के फ्लॉप होने के बाद, इस बात से ज्‍यादा जुड़ाव नहीं रखते रणबीर कपूर...

Updated at : 07 Jul 2017 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
पहली फिल्‍म के फ्लॉप होने के बाद, इस बात से ज्‍यादा जुड़ाव नहीं रखते रणबीर कपूर...

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि बीते वर्षों में उन्हें यह समझ आ गया है कि वह अपनी फिल्मों की सफलता या असफलता से बहुत ज्यादा जुडाव नहीं रख सकते, यह खासकर तब समझ आया जब उनकी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. रणबीर ने वर्ष 2007 में संजय […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि बीते वर्षों में उन्हें यह समझ आ गया है कि वह अपनी फिल्मों की सफलता या असफलता से बहुत ज्यादा जुडाव नहीं रख सकते, यह खासकर तब समझ आया जब उनकी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. रणबीर ने वर्ष 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया ‘ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. फिल्म बुरी तरह असफल रही थी. रणबीर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ के प्रमोशन को लेकर खासा बिजी हैं. फिल्‍म में कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

रणबीर ने एक कार्यक्रम में अपने रिश्ते के भाई आदर जैन से परिचय कराया. वह यशराज फिल्म के बैनर तले फिल्मी दुनिया में शुरुआत कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि वह इस नौजवान को क्या सलाह देंगे तो उन्होंने कहा, ‘ मेरी पहली फिल्म सांवरिया बडी बुरी तरह पिट गई थी. मैं इस सब (उतार-चढाव) के लिए तैयार था. फिल्मों की सफलता या असफलता को मैं दिल पर नहीं लेता. मैं उम्मीद करता हूं कि आदर और आन्या सिंह अपनी सफलता या असफलता से बहुत ज्यादा ना जुडें.’ दर और आन्या सिंह को यशराज फिल्म्स लांच कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन हबीब फैजल करेंगे.

तो इसलिए सोशल मीडिया से दूर भागते हैं रणबीर कपूर

लंबे समय बाद कैटरीना और रणबीर की जोड़ी को एक साथ ला रही फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जैसा कि फिल्म के नाम से जाहिर है, इसमें जग्गा भी है और जासूस भी. यानी इसमें मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का पुट भी नजर आनेवाला है. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर कहानी में छिपे कई रहस्यों के बारे में भी बताता है. ट्रेलर में रणबीर कपूर को कैटरीना के हाथों थप्पड़ भी पड़े हैं. यह ट्रेलर आपको कहीं-कहीं रणबीर कपूर की ही फिल्म ‘बर्फी’ की याद दिलाता है. फिल्म में सौरभ शुक्ला की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिनके साथ रणबीर की अच्छी ट्यूनिंग दिखायी दे रही है. यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी.

‘बाहुबली’ स्‍टार प्रभास के दीवाने हुए रणबीर कपूर, जानें क्‍या कहा ?

इस फिल्‍म के अलावा रणबीर, संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म में भी नजर आनेवाले हैं. इस फिल्‍म में अपने लुक पर भी उन्‍होंने कई एक्‍सपेरीमेंट किया है. पिछले दिनों उनका इस फिल्‍म का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फिल्‍म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दीया मिर्जा और अनुष्‍का शर्मा मुख्‍य भूमिका में है. फिल्‍म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं और फिल्‍म के अगले साल रिलीज होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola