...तो इस तरह शाहरुख के ''एहसान'' का बदला चुकायेंगे सलमान...?

सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में शाहरुख खान ने जादूगर गोगो पाशा केकिरदार में छोटा सा कैमियो किया था. शाहरुख के फैंस के लिए उनकी यह छोटी सी भूमिका भी खास थी, जो उन्हें थिएटर्स तक खींच लायी थी. तो क्या सलमान भी शाहरुख का यह ‘एहसान’ चुकायेंगे? जी हां, खबर है कि इन दोनों […]
सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में शाहरुख खान ने जादूगर गोगो पाशा केकिरदार में छोटा सा कैमियो किया था. शाहरुख के फैंस के लिए उनकी यह छोटी सी भूमिका भी खास थी, जो उन्हें थिएटर्स तक खींच लायी थी. तो क्या सलमान भी शाहरुख का यह ‘एहसान’ चुकायेंगे?
जी हां, खबर है कि इन दोनों खान की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आयेगी. शाहरुख खान की अगली फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आयेंगे.
बेशक ‘ट्यूबलाइट’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न कर पायी हो, लेकिन सलमान और शाहरुख को देखने के लिए हर कोई बेताब था. इस फिल्म में शाहरुख के रोल के बारे में बात करते हुए सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इस रोल के लिए शाहरुख को ज्यादा मनाना नहीं पड़ा.
OMG : इस वजह से शाहरुख खान संग काम करने से करीना ने किया इनकार, अनुष्का ने लपका मौका
बॉलीवुड टाउन में ऐसा चर्चा है कि इस फिल्म के बाद शाहरुख ने सलमान को अपनी फिल्म में कैमियो करने के लिए अप्रोच किया है. शाहरुख ने खुद इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा है कि आनंद एल राय की अगली फिल्म में सलमान कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं.
एक अंगरेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा कि आनंद एल राय की फिल्म में एक गेस्ट अपीयरेंस है और मैं चाहता हूं कि इसे सलमान करें. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं.
बताते चलें कि आनंद एल राय की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो पाया है. इस फिल्म में शाहरुख एक बौने शख्स का किरदार निभाने वाले हैं. फिलहाल शाहरुख खान इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा का लीड रोल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




