ePaper

JHMS: अब शाहरुख खान को कुछ ऐसे समझाती नजर आईं अनुष्‍का शर्मा, देखें वीडियो

Updated at : 19 Jun 2017 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
JHMS: अब शाहरुख खान को कुछ ऐसे समझाती नजर आईं अनुष्‍का शर्मा, देखें वीडियो

नयी दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा की आगामी फिल्‍म ‘जब मैरी मेट सेजल’ का दूसरा मिनी ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस वीडियो में हैरी यानि शाहरुख खान को कानून सलाह देती नजर आ रही हैं. 37 सेकंड के इस वीडियो में अनुष्‍का किंग खान को इन्डेम्निटी बॉन्ड भरने के लिए कह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा की आगामी फिल्‍म ‘जब मैरी मेट सेजल’ का दूसरा मिनी ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस वीडियो में हैरी यानि शाहरुख खान को कानून सलाह देती नजर आ रही हैं. 37 सेकंड के इस वीडियो में अनुष्‍का किंग खान को इन्डेम्निटी बॉन्ड भरने के लिए कह रही हैं साथ ही इसके बारे में समझाती आ रही हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म में शाहरुख और अनुष्का एक ही फ्लैट में रहने के लिए राजी होते हैं. वीडियो में शाहरुख पंजाबी बोलते दिख रहे हैं वहीं अनुष्‍का गुजराती लहजे में बात कर रहे हैं.

रविवार को भारत और पाकिस्‍तान के फाइनल मैच के दौरान रेड चिलीज की ऑफिशियल यू-ट्यूब पेज पर फिल्म का पहला मिनी ट्रेलर जारी किया था. इसमें शाहरुख, अनुष्‍का को अपने बारे में बताते नजर आ रहे थे कि वो लड़कियों के मामले में बहत चीप हैं. दोनों ही मिनी ट्रेलर को देखने के बारे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म बेहद ही शानदार होगी. शाहरुख और अनुष्‍का दूसरी तीसरी बार एकसाथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों फिल्‍म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में काम कर चुके हैं.

पिछले दिनों ऐसा कहा जा रहा था कि ‘जब हैरी मेट सेजल’ की कहानी हॉलीवुड फिल्म ‘वेन हैरी मेट सैली’ से मिलती जुलती है. इसके बाद बॉलीवुड फैंस के बीच इस तरह की चर्चा होने लगी थी कि शाहरुख और अनुष्‍का स्टारर फिल्म की कहानी भी ‘वेन हैरी मेट सैली’ से मिलती जुलती होगी. हालांकि, न्यूज एजेंसी एएनआई से फोन पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, “नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से नयी है. यह फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बताया जाता है कि इम्तियाज अली की इस फिल्‍म की कहानी के बारे में बताया जा रहा है कि अनुष्का एक गुजराती लड़की के किरदार में हैं जो यूरोप घूमने जाती हैं और शाहरुख से उनकी मुलाकात होती है. इम्तियाज अली ने अभी तक फिल्म को लेकर काफी संस्पेंस बनाकर रखा हुआ है. यही वजह है कि फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्र हो रहे हैं. अब देखना है कि तीसरी बार दोनों मिलकर क्या कमाल करते हैं. फिल्म का बड़ा हिस्सा प्राग, लिस्बन, एम्सटर्डम और बुडापेस्ट में शूट हो चुका है. एक शेड्यूल पंजाब में भी शूट किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola