ePaper

सलमान की ''दबंग 3'' से अरबाज ने किया किनारा! भाई सोहेल हैं वजह...?

Updated at : 14 Jun 2017 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान की ''दबंग 3'' से अरबाज ने किया किनारा! भाई सोहेल हैं वजह...?

अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बतायाहैकि कि उनकी लोकप्रिय ‘दबंग’ सिरीजकीतीसरी फिल्म ‘दंबग 3’ जल्द शुरू होगी. लेकिन सलमान ने साथ ही यह भी कहा है कि इस नयी फिल्म को इस बार उनके भाई अरबाज खान निर्देशित नहीं करेंगे. गौरतलब है कि ‘दबंग’ सिरीज की […]

विज्ञापन

अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बतायाहैकि कि उनकी लोकप्रिय ‘दबंग’ सिरीजकीतीसरी फिल्म ‘दंबग 3’ जल्द शुरू होगी. लेकिन सलमान ने साथ ही यह भी कहा है कि इस नयी फिल्म को इस बार उनके भाई अरबाज खान निर्देशित नहीं करेंगे.

गौरतलब है कि ‘दबंग’ सिरीज की इससे पहले की फिल्म के निर्देशक अरबाज खान ही रहे थे. इस बारे में अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उनके भाई अरबाज खान फिल्म ‘दबंग 3’कानिर्देशन नहीं करना चाहते और वे इसके लिए कोई अच्छा निर्देशक ढूंढ लेंगे.

जब कार छोड़ ऑटोरिक्‍शा से घर जाने को मजबूर हुए सलमान खान, ये रही वजह…

सोहेल बेहतर निर्देशक, क्योंकि…
बताते चलें कि सलमान और उनके भाई सोहेल खान अागामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन में इन दिनों काफी बिजी हैं. सोहेल जहां सलमान को ‘औजार’, ‘जय हो’, ‘हैलो ब्रदर’ और ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में निर्देशित कर चुके हैं, वहीं अरबाज ने उन्हें सिर्फ एक फिल्म ‘दबंग 2’ में निर्देशित किया है. सलमान ने मंगलवार को मीडिया से हुई बातचीत के दौरान दोनों में से अपने पसंदीदा निर्देशक के बारे में पूछे जाने पर कहा- अरबाज निर्देशन नहीं करना चाहते. मुझे लगता है कि सोहेल बेहतर निर्देशक हैं क्योंकि वह ज्यादा धैर्यवान हैं.

कोई अच्छा डायरेक्टर ढूंढ लेंगे
सलमान ने आगे कहा, सोहेल के साथ आप चीजों में सुधार कर सकते हैं, लेकिन वैसी ही समान स्थितियों में अरबाज परेशान हो जाते हैं और उनका ब्लड प्रेशर घटने-बढ़ने लगता है. सलमान बोले, हम ‘दबंग 3’ शुरू करने जा रहे हैं. इसे लेकर अरबाजने मुझसे कहा, बहुत अच्छा! लेकिन मैं इसे डायरेक्ट नहीं करूंगा. मैं केवल इसे प्रोड्यूस करूंगा़ सलमान बोले, इस पर मैंने कहा- बहुत अच्छा, हम इसके लिए कोई अच्छा डायरेक्टर ढूंढ लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola