मुश्किल में सैफ अली खान, बीएमसी ने भेजा नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2017 1:12 PM
करीना कपूर के पति सैफ अली खान को बिना इजाजत के शूटिंग करने के आरोप में बीएमसी ने नोटिस भेजा है. सैफ इनदिनों प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी की फिल्म ‘बाजार’ की शूटिंग कर रहे हैं. दरअसल हाल ही में सैफ इस फिल्म की शूटिंग सेंट जेवियर्स ग्राउंड पर कर रहे थे. ऐसे में बीएमसी का कहना […]
करीना कपूर के पति सैफ अली खान को बिना इजाजत के शूटिंग करने के आरोप में बीएमसी ने नोटिस भेजा है. सैफ इनदिनों प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी की फिल्म ‘बाजार’ की शूटिंग कर रहे हैं. दरअसल हाल ही में सैफ इस फिल्म की शूटिंग सेंट जेवियर्स ग्राउंड पर कर रहे थे. ऐसे में बीएमसी का कहना है कि वो ग्राउंड उनका है और शूटिंग करने के लिए उनसे इजाजत नहीं ली गई. बीएमसी ने उनका वैनिटी वैन और दूसरा सामान हटाने का भी फरमान सुनाया है. बता दें कि इस फिल्म में रोहन मेहरा और चित्रागंदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं.
पिछले महीने फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च किया गया था. फिलहाल सैफ इनदिनों दो फिल्मों को लेकर बिजी हैं. हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘शेफ’ की शूटिंग पूरी कर विदेश से वापस लौटे हैं. फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होनेवाली हैं. वहीं सैफ इस फिल्म में निखिल आडवाणी के साथ 13 साल बाद काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों फिल्म ‘कल हो न हो’ में काम कर चुके हैं. फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
सैफ इसी साल फिल्म ‘रंगून’ में नजर आये थे. फिल्म में सैफ के अलावा शाहिद कपूर और कंगना रनौत जैसे कलाकार थे लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो पाई थी. ऐसे में सैफ को अपनी दोनों आगामी फिल्मों से काफी उम्मीदें है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










