रेमो की फिल्म में सलमान संग जैकलीन के काम करने पर संस्पेंस बरकरार

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही रेमो डिसूजा की फिल्म में नजर आनेवाले हैं. हाल ही में इस फिल्म की लीड हीरोईन के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम सामने आ रहा था. लेकिन उनके फिल्म में होने पर संस्पेंस बना हुआ है क्योंकि जैकलीन ने सलमान के साथ काम करने को लेकर न […]
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही रेमो डिसूजा की फिल्म में नजर आनेवाले हैं. हाल ही में इस फिल्म की लीड हीरोईन के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम सामने आ रहा था. लेकिन उनके फिल्म में होने पर संस्पेंस बना हुआ है क्योंकि जैकलीन ने सलमान के साथ काम करने को लेकर न तो मना किया और न ही कोई पुष्टि की. ऐसी खबरें आयी थीं कि इस अभिनेत्री ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है, जो पिता-पुत्री संबंध के बारे में है.
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह यह फिल्म कर रही है तो इसपर अभिनेत्री ने बताया, ‘‘ईश्वर करे कि ऐसा ही हो. मेरे लिए दुआ कीजिए.’ यह अभिनेत्री अभी अपनी अगली फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ के लिए काम कर रही है, जिसका नाम पहले ‘रीलोड’ रखा गया था. इस फिल्म के शीर्षक बदलने को लेकर उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा, ‘हम कुछ समय से ‘ए जेंटलमैन’ पर विचार कर रहे थे. हमें लगा कि यह सही है और फिल्म के साथ अच्छी तरह से सटीक बैठता है.’ जैकलीन ने प्रसाधन सामग्री के परीक्षण में जानवरों का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए ‘द बॉडी शॉप’ से हाथ मिला लिया है.
‘दबंग 3’ के डायरेक्टर के नाम का हुआ खुलासा, सलमान संग पहले भी कर चुके हैं फिल्म…
उन्होंने इस पर कहा, ‘यह बहुत ही दुखद है. अब हम बच्चे नहीं रहे, हमें इस कृत्य को रोकना चाहिए और इसके लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










