ePaper

''दबंग 3'' के डायरेक्‍टर के नाम का हुआ खुलासा, सलमान संग पहले भी कर चुके हैं फिल्‍म...

Updated at : 08 Jun 2017 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
''दबंग 3'' के डायरेक्‍टर के नाम का हुआ खुलासा, सलमान संग पहले भी कर चुके हैं फिल्‍म...

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान पिछले काफी समय से अपनी होम प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘दबंग’ सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर एकबार फिर चर्चाओं में हैं. फिल्‍म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्‍त क्रेज है लेकिन सलमान ने अभी तक फिल्‍म के डायरेक्‍टर का कोई जिक्र नहीं किया था. ‘दबंग’ के निर्माता अरबाज खान ही थे […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान पिछले काफी समय से अपनी होम प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘दबंग’ सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर एकबार फिर चर्चाओं में हैं. फिल्‍म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्‍त क्रेज है लेकिन सलमान ने अभी तक फिल्‍म के डायरेक्‍टर का कोई जिक्र नहीं किया था. ‘दबंग’ के निर्माता अरबाज खान ही थे और ‘दबंग 2’ के भी. लेकिन अब अभिनेता के नाम का खुलासा कर दिया है. बताया जा रहा कि ‘दबंग 3’ की कमान प्रभुदेवा संभालेंगे. फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ और ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं.

‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग खत्‍म करने के बाद सलमान, रेमो डिसूजा की डांस पर आधारित आगामी फिल्‍म की शूटिंग करेंगे. इसके बाद सलमान ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे. हाल ही में खबरें थी कि प्रभुदेवा, सलमान की फिल्‍म ‘वॉन्‍टेड’ के सीक्‍वल में काम करेंगे. ‘वॉन्‍टेड’ के डायरेक्‍टर भी रेमो डिसूजा ही थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. अगर ऐसा होता है तो प्रभुदेवा और सलमान दो फिल्‍मों में एकसाथ काम करेंगे. फिलहाल ‘वॉन्‍टेड 2’ की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है.

‘ट्यूबलाइट’ ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज हो रही है. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. फिल्‍म में सलमान के अलावा सोहेल खान, चाईनीज अभिनेत्री झू झू और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी लीड रोल में हैं. फिल्‍म में सलमान और सोहेल फिल्‍म में भी एकदूसरे के भाई का ही किरदार निभा रहे हैं. फिल्‍म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. सलमान और कबीर खान की जोड़ी तीसरी बार एकसाथ काम कर रही है. इससे पहले इस एक्‍टर-डायरेक्‍टर की जोड़ी ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में साथ आ चुकी है.

पिछले दिनों ‘टाइगर जिंदा है’ की एक्‍शन सीक्‍वेंस की शूटिंग पिछले दिनों ऑस्ट्रिया में चल रही थी. जिसकी हल्‍की सी झलक अली अब्‍बास जफर ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी. फिल्‍म में कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में थी. बताया जा रहा है कि सलमान इस फिल्‍म में भेडियों के साथ खतरनाक स्‍टंट करते नजर आयेंगे. दरअसल मेकर्स इस फिल्‍म को इंटरनेशनल स्‍टैंडर्ड टच देना चाहते हैं. फिल्‍म में सलमान का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा. भेडियों के साथ सलमान की लडाई वाला सीन आस्‍ट्रेलिया के बर्फीले जंगलों में फिल्‍माये जायेंगे. सूत्रों के अनुसार मेकर्स ने इस फिल्म में एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ करने के लिए डार्क नाइट के एक्शन डायरेक्टर टॉम स्रूथर्स को चुना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola