CONFIRM: ''केदारनाथ'' से डेब्यू करेंगी सैफ की बेटी सारा अली खान, हीरो होंगे सुशांत सिंह राजपूत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2017 3:54 PM
मुंबई: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर खबरें आ रही है. लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि सारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू करेंगी. फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे जो सुशांत को उनकी पहली फिल्म […]
मुंबई: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर खबरें आ रही है. लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि सारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू करेंगी. फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे जो सुशांत को उनकी पहली फिल्म ‘काय पो चे’ में निर्देशित कर चुके हैं. हाल ही में सारा अपनी मां अमृता सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और अभिषेक कपूर संग स्पॉट की गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. बता दें कि सारा, सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं.
सूत्रों ने पीटीआई को बताया, ‘सारा फिल्म में सुशांत की प्रेमिका के तौर पर नजर आयेंगी. फिलहाल फिल्म से जुडी औपचारिकताओं पर काम हो रहा है.’ इस फिल्म के लिये क्रिअर्ज इंटरटेनमेंट के साथ बालाजी मोशन पिक्चर्स के हाथ मिलाने की उम्मीद है. इस साल के अंत तक फिल्म के फ्लोर पर आने की उम्मीद है. हालांकि बालाजी मोशन पिक्चर्स की तरफ से न तो आधिकारिक पुष्टि की गयी न ही इससे इनकार किया गया.
इससे पहले सारा का नाम ‘अग्निपथ’ के निर्देशक करन मल्होत्रा की अगली फिल्म में रितिक रोशन के साथ और सलमान खान प्रोडक्शन के तहत उनके जीजा आयुष शर्मा के साथ बनने वाली फिल्मों के लिये भी सामने आया था. इसके बाद यह भी कहा गया कि सारा, शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर संग डेब्यू कर सकती हैं लेकिन ईशान ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी की फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










