PM Modi की Janta Curfew अपील की बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ, जानें क्या कहा

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Janta Curfew- कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 22 मार्च यानी रविवार के दिन देश के लोगों से 'जनता कर्फ्यू' की अपील की है.

विज्ञापन

Janta Curfew: कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 22 मार्च यानी रविवार के दिन देश के लोगों से ‘जनता कर्फ्यू (Janta Curfew)’ की अपील की है, जो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जारी रहेगा. उन्होंने देशवासियों से इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए साथ आने की अपील की है. साथ ही बुजुर्ग लोगों से घर से बाहर नहीं निकले की अपील भी की है. पीएम मोदी की इस अपील पर बॉलीवुड सितारे जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और इसमें हिस्सा लेने के लिए लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी की ‘जनता कर्फ्यू की अपील पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है, ‘मैं जनता कर्फ्यू का समर्थन करता हूं जो 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक हैं. मैं उन देशवासियों की भी जमकर सराहना करता हूं जो इन विपरीत हालात में भी बिना थके काम कर रहे हैं…एकजुट रहें, सुरक्षित रहें, सावधानी बरतें.’

संजय दत्त ने पीएम मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील का स्वागत करते हुए ट्वीट किया है, ‘नरेंद्र मोदी जी शुक्रिया इस आश्वस्त करने वाली स्पीच के लिए. आइए सब संकल्प लेते हैं 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में हिस्सा लेने का, साथ ही हमारी सुरक्षा के लिए हर वक्त सजग लोगों के लिए 5 बजे पांच मिनट तक उत्साहवर्धन भी करना है. सुरक्षित रहने के लिए घर में ही रहें और सभी एहतियाती कदम उठाएं.’

महेश भट्ट ने ‘जनता कर्फ्यू को लेकर कहा, ‘जनता कर्फ्यूः सोशल डिस्टेंसिंग. चीजों को जोड़ने के लिए अलग रहना.’

शबाना आजमी ने एक ट्वीट का जवाब दिया था और ट्वीट करने वाले को फटकार लगाई थी क्योंकि इस ट्वीट में पीएम मोदी के 22 मार्च को शाम पांच बजे कोरोना से फाइट करने वालों के हौसले बढ़ाने के लिए अपनी बालकनी, दरवाजे या खिड़की पर खड़े होकर ताली या थाली बजाने की अपील की आलोचना की गई थी. शबाना आजमी ने कहा, ‘यह कोई बेवकूफी नहीं है. यह सभी भारतीयों को एक साथ लाने के लिए मास्टरस्ट्रोक है.’

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ‘कठिन समय में समझदार आदमी रास्ता खोजता है और कायर बहाना. बहुत बहुत धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपके निर्णात्मक विचारो और फैसलों के लिए. ऐसी आपदा के समय में ना केवल देश को बल्कि पूरे विश्व को आप जैसे नेता की सख्त जरूरत है. हम सब मिलकर अपना कर्तव्य निभाएंगे.’

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘पीएम मोदी जी द्वारा एक उत्कृष्ट पहल. इस रविवार, 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी जनता कर्फ्यू का पालन करें और दुनिया को दिखाएं कि हम इसमें एक साथ हैं. #SocialDistancing.’

अजय देवगन ने पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘नमस्कार, थोड़ी देर पहले, हमारे पीएम साहब मोदी जी ने हम सभी से COVID-19 के विरोध में संकल्प और संयम दिखाने का अनुरोध किया है. कृपया 22 मार्च को घर पर रहकर जनता कर्फ्यू का पालन करें. सुरक्षित रहें.’

रितेश देशमुख ने लिखा, ‘माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 मार्च को सुबह 7 से 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ की घोषणा की है. उन्होंने सभी से घर से काम करने और यथासंभव सामाजिक दूरियां अपनाने की भी अपील की है. 60 साल से ज्यादा उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक अगले 2 सप्ताह तक घर में रहें. आइए इसे एक राष्ट्र के रूप में करें.’

रोहित शेट्टी ने पीएम मादी के इस कदम की तारीफ की. उन्होंने इस समय में सबको एक साथ मिलकर रहने को कहा.

एक्टर वरुण धवन ने पीएम मोदी के इस अपील पर सबको साथ देने के लिए कहा.

करण जौहर ने भी पीएम मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ का समर्थन किया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola