Live Updates

Entertainment Live Updates : Mirzapur के बबलू भैया हुए कोरोना पॉजिटिव, Vikrant Massey ने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए कही ये बात

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Mar 2021 7:55 PM

विज्ञापन

Entertainment Live update to Bollywood News Live Update: रणवीर सिंह ने पिछले दिनों ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस (CIRKUS) की शूटिंग शुरू की है. अब रोहित शेट्टी ने एक सेट से एक तसवीर शेयर की है जो वाकई उत्साह बढ़ानेवाला है. इसमें रणवीर सिंह निर्देशक को देख रहे हैं जो स्टेज पर खड़े हैं और निर्देश दे रहा है. उनकी ये तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वहीं राखी सावंत वार्डरोब मालफंक्शन की शिकार हो गई, जिसके बाद वो अपनी कॉस्ट्यूम टीम पर बेहद नाराज नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में वो इस वाक्ये का जिक्र कर रही हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

Mirzapur के बबलू भैया हुए कोरोना पॉजिटिव

मिर्जापुर के बबलू भैया यानी अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस बात की सूचना दी कि उनकी जांच की रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. विक्रांत ने बताया कि उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है. 33 साल के विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए कहा कि बीते दिनों उनके संपर्क में आए लोग जांच कराये और रिपोर्ट के आने तक लोगों से दूरी बनाये रखें.

फिल्मफेयर अवॉर्ड में थप्पड़और गुलाबो सिताबो की धूम

शनिवार को हुए इस अवॉर्ड समारोह को रितेश देशमुख और राजकुमार राव ने होस्ट किया. इस दौरान फिल्म थप्पड़ और गुलाबो सिताबो की धूम रही. थप्पड़ ने जहां सात पुरस्कार अपने नाम किए, वहीं गुलाबो सिताबो ने छह अवॉर्ड जीते.

‘थप्पड़’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

बीती रात बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह फिल्मफेयर 2021 Filmfare Awards 2021 के 66वें संस्करण का आयोजन किया गया. इस साल फिल्म फेयर अवॉर्डस की लिस्ट सामने आ चुकी है. इस साल तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ (Thappad) को बेस्ट फिल्म चुना गया है. वहीं दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) को बेस्ट ऐक्टर अवॉर्ड के सम्मान से नवाजा गया. बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड तापसी पन्नू को दिया गया.

पारस कलनावत के पिता का निधन

टीवी एक्टर पारस कलनावत Paras Kalnawat के पिता का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. पारस, जो सीरियल अनुपमा Anupam पर समर शाह की भूमिका निभा रहे हैं. वो सेट पर शूटिंग कर रहे थे तभी उनकी मां का फोन आया कि उनके पिता को अस्पताल ले जाया जा रहा है. इस खबर से पूरी टीम को गहरा झटका लगा है. पूरे टीवी इंडस्ट्री को इस दुखद खबर ने झकझोर कर रख दिया है.

‘दिल बेचारा’ के लिए फराह खान बेस्ट कोरियोग्राफर का पुरस्कार

फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह को बेस्ट कोरियोग्राफर का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया है. उन्हें दिल बेचारा फिल्म के टाइटल सॉन्ग के लिए उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया है. इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे. फराह खान ने ये पुरस्कार सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया है. बता दें कि 66 वां फिल्मफेयर पुरस्कार की घोषणा हो गई है. यह फराह खान कुंदर का सातवां फिल्मफेयर पुरस्कार है. उन्होंने ट्रॉफी के साथ एक इमोशनल नोट लिखा है.

सर्कस से रणवीर सिंह की नयी तसवीर आई सामने

रणवीर सिंह ने पिछले दिनों ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस (CIRKUS)की शूटिंग शुरू की है. कुछ हफ्ते पहले रणवीर ने सिर्कस के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की थी और बताया था कि उन्हें रोहित शेट्टी के साथ शूटिंग करने में कितना मज़ा आ रहा है. अब रोहित शेट्टी ने एक सेट से एक तसवीर शेयर की है जो वाकई उत्साह बढ़ानेवाला है. इसमें रणवीर सिंह निर्देशक को देख रहे हैं जो स्टेज पर खड़े हैं और निर्देश दे रहा है. रणवीर को काले रंग की पैंट और काली टी-शर्ट में पहने देखा जा सकता है. रोहित शेट्टी ने इसे कैप्शन दिया, “यह खतरनाक सवारी होनेवाली है! और अब … अंतिम उलटी गिनती शुरू हो रही है! सर्कस अंतिम शेड्यूल की ओर बढ़ रहा है.”

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola