घरेलू हिंसा के खिलाफ Virat Kohli से लेकर Madhuri Dixit आये साथ, कहा- इस पर भी लॉकडाउन लगाया जाए...VIDEO

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Virat Kohli, अनुष्का शर्मा, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर, राहुल बोस, दीया मिर्जा और करण जौहर बड़े बॉलीवुड एक्टर्स संदेश दे रहे हैं.

विज्ञापन

देश अभी कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है. इस फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने लॉकडाउन को बढ़कर 3 मई तक कर दिया है. अब खबर आ रही है कि देश में लॉकडाउन के बीच घरेलू हिंसा के मामले काफी बढ़ गए हैं. इस बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए बॉलीवुड और खेल जगत के स्टार साथ आये है. एक वीडियो के जरिए घरेलू हिंसा पर भी लॉकाउन लगाने की मांग की गई है.

Also Read: शो के लिये जब Kapil Sharma ने Jacqueline Fernandez से की थी खास फरमाइश, देखें VIDEO

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर, राहुल बोस, दीया मिर्जा और करण जौहर बड़े बॉलीवुड एक्टर्स संदेश दे रहे हैं. वहीं उनका साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा और मिताली राज जैसे बड़े खिलाड़ी दे रहे हैं.

वीडियो में सितारे कह रहे हैं, सभी पुरषों को हम कहते हैं, यही समय है हिंसा के खिलाफ बोलने का. महिलाओं से हम कहना चाहते हैं, यही समय है अपनी चुप्पी तोड़ने का. अगर आप घेरलू हिंसा का शिकार हैं, फिर चाहे वो घर पर हों, आपको रिपोर्ट करना चाहिए. घरेलू हिंसा पर भी लॉकडाउन लगाया जाए.

इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने भी घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, कोरोना महामारी के बीच घरेलू हिंसा के ये बढ़ते मामले काफी परेशान करते हैं. वहीं, अनुष्का शर्मा द्वारा इंस्टाग्राम पर अभी चंद घंटे पहले शेयर किए गए वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

#LetsPutLockdownOnDomesticViolence के मैसेज वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम है, जिसमें ये बड़े सितारे भी अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं.

बता दें कि लॉकडाउन के शुरूआती 11 दिनों में 92 हजार महिलाओं ने की घरेलू हिंसा की कॉल कर शिकायत की. इस संबंध में एक गैर सरकारी संस्था ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स, लिबर्टीज एंड सोशल जस्टिस की ओर से याचिका दायर करके तत्काल उचित कदम उठाने की मांग की गई. दिल्ली हाईकोर्ट ने महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा और बाल शोषण के बढ़ते मामलों पर केन्द्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है.

महाराष्ट्र में भी लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं. कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस पर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करना महाराष्ट्र की संस्कृति नही है. वो इन घटनाओं को सहन नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola