शो के लिये जब Kapil Sharma ने Jacqueline Fernandez से की थी खास फरमाइश, देखें VIDEO

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Apr 2020 9:34 AM

विज्ञापन

Jacqueline Fernandez जैकलिन अपनी फिल्म ए जेंटलमैन की प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर आई थी. इस दौरान फिल्म के लीड हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आये थे.

विज्ञापन

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) को फैंस काफी पसंद करते हैं. कपिल के शो का हर एपिसोड़ काफी दिलचस्प होता है. इस शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के हर सितारे अपनी फिल्म प्रनोशन के लिए आते हैं और जमकर मस्ती करते हैं. ऐसी ही मस्ती कपिल बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीसके साथ करते दिखे. इस दौरान कपिल की बातें सुनकर जैकलिन हैरान रह गई थी.

Also Read: Kartik Aaryan को पसंद नहीं आया खाना, तो बहन को फेंका बालकनी से बाहर, देखें VIDEO

दरअसल, जैकलिन अपनी फिल्म ए जेंटलमैन (2017) की प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर आई थी. इस दौरान फिल्म के लीड हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आये थे. इस दौरान बैकस्टेज पर कपिल ने जैकलिन से कहा कि जब वो शो पर आए तो उन्हें वो टाइट हग करें. पहले तो ये सुनकर जैकलिन चौंक गई. फिर कपिल के काफी मनाने पर एक्ट्रेस मान जाती है. हालांकि ये सब शो का हिस्सा था और पहले से ही पटकथा तैयार होती है. ये सब सिर्फ दर्शकों को हंसाने के लिए किया जाता है.

बता दें कि कपिल शो पर आने वाली हर अभिनेत्री से फ्लर्ट करते है. हालांकि ये शो का हिस्सा होता है और सब इसे हंसी- मजाक में ही लेते हैं. कपिल शो में न सिर्फ शो के मेहमानों के साथ मस्ती करते है बल्कि कई बार दर्शकों की टांग खींचने से भी बाज नहीं आते.

बता दें कि सिद्धार्थ और जैकलीन की फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ की 25 अगस्त 2017 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि फिल्म में जैकलिन और सिद्धार्थ की जोड़ी को पसंद किया गया था.

वही, एक बार जब जैकलीन अपनी आगामी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ का प्रमोशन करने फिल्म की टीम के साथ द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंची थीं. उनके साथ फिल्म के हीरो टाइगर श्रॉफ और निर्देशक रेमो डिसूजा भी थे. इस दौरान कपिल और जैकलीन फर्नांडिस ने शो में शादी कर ली थी. यहां तक की कपिल की मां ने दोनों को आशीर्वाद भी दे दिया था. दरअसल, कपिल ने जैकलीन संग यह शादी भी कॉमेडी में की, यानी उन्‍होंने जैकलीन के साथ मजाक में शादी का स्‍वांग रचा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola