Kartik Aaryan को पसंद नहीं आया खाना, तो बहन को फेंका बालकनी से बाहर, देखें VIDEO

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Apr 2020 7:17 AM

विज्ञापन

Kartik Aaryan टिकटॉक वीडियो (Tiktok Video) वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बहन के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे है.

विज्ञापन

कोरोनावायरस (Coronavirus) से बचने के लिए बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लोगों को लगतार अवेयर करते आ रहे है. हाल ही रिलीज हुआ उनका शो कोकी पूछेगा, दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसको जरिये कार्तिक कोरोना सर्वाइवर्स, डॉक्‍टर्स, पुलिस और सोशल वर्कर्स के इंटरव्यू कर रहे हैं. अब उनका सोशल मीडिया पर एक टिकटॉक वीडियो (Tiktok Video) वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बहन के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे है.

Also Read: अब Kartik Aaryan के कोरोना रैप सॉन्ग पर द ग्रेट खली ने जिम में यूं बहाया पसीना, देखें VIDEO

कार्तिक ने एक बार फिर अपनी बहन संग एक फनी वीडियो बनाया है. वीडियो में कार्तिक को बहन की बनाई रोटी पसंद नहीं आती. फिर वो अपनी बहन को बाल से पकड़ घुमाते हैं और उन्हें उड़ाने की कोशिश करते हैं. कार्तिक ने इस वीडियो को मजेदार कैप्शन भी दिया है. वो लिखते हैं, क्वालिटी के साथ कभी समझौता नहीं. कार्तिक का ये फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी हंसने वाले इमोजी के जरिए वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है.

View this post on Instagram

No Compromise on Quality😇

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

कार्तिक का रैप और मोनोलॉग #CoronaStopKaroNa ने लोगों को बहुत प्रभावित किया था. इसपर द ग्रेट खली ने अपने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया था, जहां वह अपने घर में वर्कआउट करते हुए, वजन उठाते हुए दिखाई दे रहे थे. इस दौरान बैकग्राउंड में कार्तिक का कोरोना स्टॉप कारो ना रैप चल रहा था. खली का लोगों को इस तरह जागरुक करना खूब पसंद किया गया था.

@thegreatkhali8

♬ Corona Stop Karo Na – Kartik Aaryan

वहीं, कार्तिक आर्यन अपने नये सीरीज कोकी पूछेगा के लेकर सुर्खियों में है. इसमें वह कोरोना सर्वाइवर्स, डॉक्‍टर्स, पुलिस और सोशल वर्कर्स के इंटरव्यू कर रहे हैं. ‘कोकी पूछेगा’ सीरीज के पहले एपिसोड में उन्‍होंने गुजरात की पहली कोरोना पेशेंट सुमिति सिंह से बात की थी. जबकि दूसरे एपिसोड में उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद की डॉक्टर मीमांसा बुच से बात की.

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘लव आज कल’ थी जिसमें वह सारा अली खान संग नजर आये थे. उनकी आनेवाली फिल्‍मों में ‘भूल भुलैया’ का रीमेक और ‘दोस्ताना 2’ है. भूल भुलैया में वह कियारा आडवाणी संग नजर आयेंगे वहीं दोस्ताना में कार्तिक अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ दिखेंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola