अब Kartik Aaryan के कोरोना रैप सॉन्ग पर द ग्रेट खली ने जिम में यूं बहाया पसीना, देखें VIDEO
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2020 10:10 AM
The Great Khali का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वह अपने घर में वर्कआउट कर रहे है और बैकग्राउंड में कार्तिक का कोरोना स्टॉप कारो ना रैप चल रहा है.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कोरोना वायरस को लेकर लगातार लोगों को जागरुक करते आ रहे है. उनका रैप और मोनोलॉग #CoronaStopKaroNa ने लोगों को बहुत प्रभावित किया था. पीएम मोदी ने भी उनकी वीडियो की तारीफ की था. अब इसी पर द ग्रेट खली (The Great Khali) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वह अपने घर में वर्कआउट कर रहे है और बैकग्राउंड में कार्तिक का कोरोना स्टॉप कारो ना रैप चल रहा है.
Also Read: Kartik Aaryan ने जब फैन से कहा- 2 लाख रुपये ले लो और वीडियो रेंडर करवा दो…खली ने अपने टिकटॉक पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह अपने घर में वर्कआउट करते हुए, वजन उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में कोरोना स्टॉप करो ना प्ले हो रहा है. खली का लोगों को इस तरह जागरुक करना खूब पसंद आ रहा है. इसके साथ ही फैंस उनके वीडियो को खूब लाइक एंड शेयर कर रहे है.
@thegreatkhali8 ♬ Corona Stop Karo Na – Kartik Aaryan
वहीं, कार्तिक आर्यन अपने नये सीरीज कोकी पूछेगा के लेकर सुर्खियों में है. इसमें वह कोरोना सर्वाइवर्स, डॉक्टर्स, पुलिस और सोशल वर्कर्स के इंटरव्यू कर रहे हैं. ‘कोकी पूछेगा’ सीरीज के पहले एपिसोड में उन्होंने गुजरात की पहली कोरोना पेशेंट सुमिति सिंह से बात की थी. जबकि दूसरे एपिसोड में उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद की डॉक्टर मीमांसा बुच से बात की.
कार्तिक सबसे पहले उनसे पूछते हैं कि, लॉकडाउन कितना जरूरी है ? 29 वर्षीया मीमांसा बता रहा हैं कि, यह बेहद जरूरी है इस समय में. अगर ऐसा नहीं होता है यह काफी ज्यादा लोगों को एकसाथ प्रभावित कर सकता है. पिछली रात हमारे पास 59 नये मामले आये थे.’ इसके बाद कार्तिक उनके पूछते हैं कि दिसंबर का क्या प्लान है आपलोगों के पास…. इसका जवाब आप इस वीडियो में देख सकते हैं.
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘लव आज कल’ थी जिसमें वह सारा अली खान संग नजर आये थे. उनकी आनेवाली फिल्मों में ‘भूल भुलैया’ का रीमेक और ‘दोस्ताना 2’ है. भूल भुलैया में वह कियारा आडवाणी संग नजर आयेंगे वहीं दोस्ताना में कार्तिक अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










