Bobby Deol Net Worth: कितने करोड़ के मालिक है बॉबी देओल, आंकड़े जान रह जाएंगे शॉक्ड

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jan 2025 12:46 PM

विज्ञापन

Bobby Deol on doing negative role

Bobby Deol Net Worth: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

विज्ञापन

Bobby Deol Net Worth: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने यूं तो कई बॉलीवुड फिल्में की, लेकिन फिल्म एनिमल में विलेन अबरार की भूमिका निभाकर वह पॉपुलर हो गए. उन्होंने इस रोल के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले. अभिनेता का जन्म 27 जनवरी 1969 को बॉम्बे में धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के घर हुआ था. उन्होंने 10 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और रोमांटिक फिल्म बरसात से एक हीरो बन गए.

कितने करोड़ के मालिक हैं बॉबी देओल

बॉबी देओल की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 66.7 करोड़ रुपये के करीब है और वह एक फिल्म के लिए 4 से 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. फिल्म एनिमल में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये कमाए. मूवीज के अलावा बॉबी बहुत सारी ब्रांड डील करते हैं और प्रति डील लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

किन कारों के शौकीन है बॉबी देओल

बॉबी देओल मुंबई के विले पार्ले में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है. एक्टर को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके पास एक रेंज रोवर स्पोर्ट है, जिसकी कीमत 1.64 करोड़ रुपये से शुरू होकर 1.84 करोड़ रुपये है. इसके अलावा एक्टर के पास एक लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 जिसकी कीमत 44.41 लाख रुपये, एक रेंज रोवर वोग, W221 मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और एक पोर्श केयेन शामिल है.

स्नीकर्स के शौकीन है बॉबी देओल

बॉबी देओल को स्नीकर पहनना काफी पसंद है और उनके कुछ स्नीकर्स में 90,000 रुपये की गुच्ची अल्ट्रापेस और 51,540 रुपये की गोल्डन गूज फ्रैंकी शामिल हैं. उनके पास गुच्ची, बालेंसीगा और क्रिश्चियन लॉबाउटिन के कई अन्य स्नीकर्स भी हैं. उन्होंने 1996 में तान्या आहूजा से शादी की. कपल के दो बेटे हैं. उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘अरे अपने’, ‘हमराज’, ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’ और ‘एनिमल’ शामिल है.

यह भी पढ़ें- ‘मैं हीरो हूं और इसलिए मैं विलेन…’, भाई बॉबी देओल की ‘एनिमल’ को लेकर ये क्या बोल गए सनी देओल

यह भी पढ़ें- Kanguva: बॉबी देओल ने फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं निर्देशक या निर्माता नहीं…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola