Bigg Boss OTT 3 के ‘वीकेंड के वॉर’ में अनिल कपूर के सवालों के घेरे में आए ये 5 घरवाले, शिवानी को कहा अटेंशन सीकर

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 के ‘वीकेंड के वॉर’ में अनिल कपूर के सवालों के घेरे में आए ये 5 घरवाले, शिवानी को कहा अटेंशन सीकर

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में बीते दिन सीजन का पहला वीकेंड का वॉर हुआ. जिसमें होस्ट अनिल कपूर ने घरवालों को जमकर फटकार लगाई.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka War: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. कभी अरमान और उनकी दोनों शादियां गॉसिप का कारण बनती हैं, तो कभी घर वालों के बीच आए दिन टास्क को लेकर विवाद. जिसके बाद सीजन का पहला ‘वीकेंड का वॉर’ शो का हॉट टॉपिक बना हुआ है. जो बीते दिन जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हुआ. वीकेंड का वॉर एपिसोड में शो के होस्ट अनिल कपूर घरवालों की क्लास लगाते नजर आए. इस दौरान उनके निशाने पर 5 कंटेस्टेंट रहे, जिसे अनिल कपूर ने जमकर फटकार लगाई और आयना दिखाया.

राशन को लेकर सना की लगाई क्लास

वीकेंड के वॉर की शुरुआत अनिल कपूर कंटेस्टेंट दीपक चौरसिया से घरवालों का हाल जानकर करते हैं. दीपक अनिल कपूर को बताते हैं कि बीते हफ्ते घर वालों के बीच क्या-क्या मसला रहा. दीपक की बातें सुनने के बाद अनिल कपूर सबसे पहला मुद्दा राशन को लेकर उठाते हैं. उन्होंने पूछा कि राशन को लेकर इतना बवाल क्यों मचा था? उसके बाद उन्होंने सना मकबूल को सबक दिखाया. अनिल ने सभी घरवालों से पूछा कि, “क्या सना के कॉन्ट्रैक्ट में कुछ अलग नियम और कानून लिखे गए हैं?” उसके बाद अनिल कपूर ने सना को यह भी कहा कि, वह घर में औरों से अलग दिखने के लिए इतना कुछ बोल रही थीं. जितना बाकी घरवालों ने राशन को लेकर रिएक्ट नहीं किया उतना सना ने किया था.

Also Read Bigg Boss OTT 3 के कंटेस्टेंट ने राशन के लिए छेड़ी जंग, कहा- आप हमें भूखा नहीं मार सकते…

शिवानी कुमारी को बताया अटेंशन सीकर

अनिल कपूर ने इसके बाद शिवानी कुमारी और पौलोमी दास का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि टास्क के दौरान शिवानी को अपने चोट की कोई परवाह नही थी, लेकिन टास्क खत्म होते ही शिवानी को अपने चोट की याद आ गई और उन्हें दिक्कत होने लगी. अनिल कपूर ने शिवानी के मिट्टी खाने वाले मुद्दे को भी उठाया और घरवालों से पूछा कि किसे-किसे लगा कि शिवानी ये सब अटेंशन के लिए कर रही थी? जिसपर ज्यादातर घरवालों ने हामी भरी.

पौलोमी दास को लगाई फटकार

अनिल कपूर ने शिवानी कुमारी के साथ-साथ पौलोमी को भी फटकार लगाई. उन्होंने पौलोमी से सवाल किया कि क्या आप पिछले सीजन में ऐसी लड़की वाला एपिसोड देखकर आई हैं? जिसपर पौलमी ने कहा कि उन्होंने बिग बॉस बहुत कम देखा है. इसके बाद अनिल कपूर ने कहा कि ‘तुम्हारे जैसी लड़की’ को उन्होंने काफी बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की, ताकि वे कैमरा पर दिखाई दे सकें.

लवकेश कटारिया को दिखाया आयना

अनिल कपूर ने अंत में लवकेश कटारिया को भी आयना दिखाया. उन्होंने कटारिया को घर के बाहर से सपोर्ट मिलने पर फटकारा और और कहा कि सीजिनकी कहानियां नहीं चल रही होतीं, उनके सिर्फ कमेंट्स होते हैं’, अनिल कपूर ने दोनों से आगे पूछा और उन्हें ये बताने के लिए कहा कि वे कौन लोग हैं जो उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हैं. जिसपे लवकेश ने कहा कि उन्हें लगता है कि वे उनका परिवार हैं और वे उन्हें ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं. इसके बाद अनिल कपूर ने उन्हें सुझाव दिया कि आप जनता के सामने खड़े होकर कहें कि बाहर की जनता आपको आपकी पर्सनैलिटी पर जज करे. एल्विश आर्मी से सपोर्ट लेना बंद करें.

Also Read Bigg Boss OTT 3 के घर में ये क्या बोल गई कृतिका मलिक, कहा- जब दूसरे का पति यूज कर लेती हूं तो…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola