Aryan Vaid Wedding: 'बिग बॉस' फेम आर्यन वैद्य आज बनेंगे दूल्हा, फ्लोरिडा की लड़की संग करेंगे शादी

बिग बॉस फेम आर्यन वैद्य आज अपनी गर्लफ्रेंड अरिन ऐनी वारेन संग शादी कर रहे है. दोनों एक-दूसरे को तीन साल से डेट कर रहे है. शादी की तसवीरों का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे है. बता दें कि आर्यन की ये दूसरी शादी है.
Bigg Boss Aryan Vaid Wedding: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम आर्यन वैद्य (Aryan Vaid) आज ही दूल्हा बनने वाले है. आर्यन अपना दिल एक विदेशी हसीना पर हार चुके है और अपने रिश्ते को शादी का नाम देने वाले है. एक्टर अरिन ऐनी वारेन संग सात फेरे लेने वाले है, जो फ्लोरिडा अमेरिका से है. कपल तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे है. वैसे ये आर्यन की दूसरी शादी है.
आर्यन वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड अरिन ऐनी वारेन के साथ 29 अक्टूबर यानी आज शादी कर रहे है. दोनों हयात में क्लियरवॉटर बीच पर शादी कर रहे है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन ने अरिन से पिछले साल शादी के लिए प्रपोज किया था और अरिन ने इसके लिए हां कहा था. एरिन, एक्टर के परिवार वालों से भी मिल चुकी है. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी.
https://www.instagram.com/p/CkKby3MuhjS/?hl=en
अरिन संग शादी के बारे में जब आर्यन वैद्य से पूछा गया तो उन्होंने इसपर हामी भरी. उन्होंन एरिन संग फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, हम आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं और शुभकामनाएं. इस यूनियन को आशीर्वाद दें. गौरतलब है कि आर्यन ने अरिन से पहले अलेक्जेंड्रा कोप्ले से शादी की थी. हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और दोनों साल 2018 में अलग हो गए थे. आर्यन और अलेक्जेंड्रा ने 2018 में तलाक ले लिया था.
Also Read: Bigg Boss 16: सलमान खान ने विक्की कौशल को लेकर कही ऐसी बात, सुनकर शरमा गई कैटरीना कैफ, VIDEO
आर्यन वैद्य, सलमान खान के शो बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आए थे. ये सीजन साल 2006 में आया था. शो में उनका अनुपमा वर्मा के साथ काफी अच्छा बॉन्ड बना था. इसके अलावा वो एक एक्टर और मॉडल भी है. आर्यन ने टीवी सीरियल रब से सोना इश्क में काम किया था. वो कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




