Bigg Boss 16: सलमान खान ने विक्की कौशल को लेकर कही ऐसी बात, सुनकर शरमा गई कैटरीना कैफ, VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Oct 2022 8:33 AM

विज्ञापन

बिग बॉस 16 में कैटरीना कैफ अपनी फिल्म फोन बूथ के प्रमोशन के लिए आ रही है. शो में सलमान एक्ट्रेस से विक्की कौशल को लेकर कुछ कहते है, जिसपर कैट का रिएक्शन देखने लायक है. वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Katrina Kaif in Bigg Boss 16: सलमान खान ने बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में लौटते ही सुम्बुल तौकीर खान और अंकित की जमकर क्लास लगाई. एक्टर की बातें सुनते ही सुम्बुल का चेहरा रोने जैसा हो गया था. वहीं, कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन के लिए शो में आने वाले है. इस दौरान दबंग खान ने कैट से विक्की कौशल को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जिसे सुनकर वो शरमा गई.

बिग बॉस 16 में कैटरीना कैफ

बिग बॉस 16 का एक प्रोमो तेजी से सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ में दिख रहे है. कैट उनसे पूछते है कि आप किसपर भूत बनकर स्पाई करते है. सलमान इसपर कहते हैं, एक बन्दा है जिसका नाम विक्की कौशल है, उसपर. एक्ट्रेस पूछती है, क्यों. सलमान इसके जवाब में कहते है, लविंग हैं, केयरिंग हैं या डेयरिंग हैं, उसके बारे में बात करता हूं तो आप ब्लशिंग हैं.

https://twitter.com/chaoticaff/status/1586055578664996864

सुम्बुल पर भड़के सलमान खान

वहीं, बिग बॉस 16 के वीकेंड के वार में सलमान खान, सुम्बुल से खासा नाराज दिखे. उन्होंने इमली फेम एक्ट्रेस से पूछा, आपने इस घर में क्या किया. यहां से बड़ी-बड़ी बातें करके गई कि मैं बहुत मजबूत हूं. आप इस घर के अन्दर दिख नहीं रही हो. मां बाप की तो बात ही नहीं सुनती हो आप. आप शो में बहुत दूर दिखाई दे रही है.

Also Read: Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक ने निम्रत कौर को कहा- आई लव यू, दिया Flying Kiss, एक्ट्रेस ने किया ऐसे रिएक्ट

अंकित पर नाराज हुए सलमान

सलमान खान के गुस्से का शिकार अंकित भी हुए. सलमान ने उनसे पूछा, आप शो में क्यों आए है. इसपर उन्होंने कहा, शो जीतने. जिसके बाद एक्टर कहते है, आपके बोलने के तरीके में कॉन्फिडेंस ही नजर नहीं आ रहा है. आपको यहां लाने के लिए किसी ने किडनैप नहीं किया है. आप अपने मन से यहां आए हैं, लेकिन आपको देखकर ऐसा लग रहा है जैसे अब आपको यहां रहना ही नहीं है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola