Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक ने निम्रत कौर को कहा- आई लव यू, दिया Flying Kiss, एक्ट्रेस ने किया ऐसे रिएक्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Oct 2022 7:27 AM
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 गर्ल्स हॉस्टल और बॉयज हॉस्टल बनकर तैयार है. नये प्रोमो में लड़के अपनी पार्टनर को रिझाने की पूरी कोशिश करते है. इसमें अब्दू रोजिक खुले आम निमृत कौर अहलूवालिया से अपनी दिल की बात कहते दिख रहे है.
Bigg Boss 16: हाल ही में बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) से मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह (Manya Singh) का सफर खत्म हो गया. मान्या से पहले श्रीजिता डे को बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में घर को दो भागों में बांटा गया- पहला गर्ल्स हॉस्टल और दूसरा बॉयज हॉस्टल. कंटेस्टेंट साजिद खान को वॉचमैन बनाया गया और अर्चना वार्डन के रोल में नजर आई.
बिग बॉस बना हॉस्टल
बिग बॉस 16 के नये प्रोमो में प्यार ही प्यार दिख रहा है. बिग बॉस ने घरवालों को कपल्स बनाने का टास्क दिया है. प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, बिग बॉस हॉस्टल तैयार है बनने के लिए प्यार का अड्डा. वीडियो में एक तरफ जहां लड़के वॉचमैन को पटाकर लड़कियों को कॉल करने का जुगाड़ करते दिख रहे है. टीना और शालीन के रोमांस के बीच एक और लव एंगल दर्शकों को पसन्द आ रहा है और वो है- अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी का.
https://www.instagram.com/p/CkN9CYYD1NP/?hl=en
अब्दू का इजहार
प्रोमो में शालीन कहते है, टीना को दिल का हाल बोलना है तो दूसरी तरफ अंकित कहते है उसे प्यार का इजहार करना है. वहीं, अब्दू रोजिक खुले आम निमृत कौर अहलूवालिया से अपनी दिल की बात कहते दिख रहे है. वो उन्हें आई लव यू और फ्लॉइग किस देते है. बदले में एक्ट्रेस भी उन्हें फ्लॉइग किस देती है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अब्दू औऱ निमृत बहुत क्यूट लग रहे है.
सलमान खान डेंगू से उबरे
सलमान खान के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वो ‘बिग बॉस16′ में फिर से दिखेंगे. सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘वह ठीक हो रहे हैं. अभी थोड़ी कमजोरी है, लेकिन डेंगू से उबर गए हैं. अभी थोड़ी कमजोरी है, लेकिन डेंगू से उबर गए हैं. कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि अभिनेता बृहस्पतिवार को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की शूटिंग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










