ePaper

Bigg Boss 19: 'अनुपमा' के अनुज को जमकर लगी फटकार, वीकेंड का वार पर भड़के सलमान खान

Updated at : 20 Sep 2025 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 19 Salman Khan Angry On Gaurav Khanna

Bigg Boss 19 Salman Khan Angry On Gaurav Khanna

Bigg Boss 19 के वीकेंड वार में सलमान खान ने गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी को फटकार लगाई. गौरव की कम एक्टिविटी पर सवाल उठाए गए और मृदुल को सलाह दी गई. इस हफ्ते नॉमिनेशन में पांच घरवाले शामिल हैं, जिनमें नेहल का एविक्शन हुआ.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 हमेशा दर्शकों को सरप्राइज और ड्रामा देने में आगे रहा है. शो का सबसे चर्चित सेगमेंट ‘वीकेंड का वार’ में सुपरस्टार सलमान खान घर के सदस्यों की हफ्ते भर की परफॉर्मेंस पर खुलकर राय रखते हैं. इस हफ्ते भी सलमान ने कई कंटेस्टेंट्स पर जमकर निशाना साधा.

गौरव खन्ना की परफॉर्मेंस पर सवाल

शो के नए प्रोमो में सलमान सीधे तौर पर गौरव खन्ना से सवाल करते नजर आए. उन्होंने कहा कि गौरव पूरे हफ्ते कम दिखाई दिए और उनकी मौजूदगी लगभग न के बराबर रही. सलमान ने स्पष्ट किया कि केवल सुरक्षित खेलना काफी नहीं है, दर्शकों को वही खिलाड़ी याद रहते हैं जो हर स्थिति में आगे बढ़कर गेम खेलता है. गौरव से पूछते हुए उन्होंने बाकी घरवालों से राय ली कि क्या उन्हें लगता है कि गौरव ने कप्तानी वाले टास्क में कोई दमखम दिखाया.

घरवालों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

सलमान के सवाल पर घरवालों के चेहरे पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कुछ सदस्यों ने माना कि गौरव ने कप्तानी टास्क में योगदान नहीं दिया, जबकि कुछ ने उनके पक्ष में राय रखी. सलमान की कड़ी टिप्पणी के बाद माहौल गंभीर हो गया और गौरव भी सोच में पड़ गए.

मृदुल तिवारी पर भी उठाए सवाल

सिर्फ गौरव ही नहीं, मृदुल तिवारी को लेकर भी सलमान ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मृदुल बस किसी की परछाई में चल रहे हैं. फैंस की संख्या कितनी भी हो, अगर घर के अंदर प्रदर्शन नहीं होगा तो फैंस भी समय आने पर निराश होंगे.

नॉमिनेशन में कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते नॉमिनेशन में पांच कंटेस्टेंट खतरे के घेरे में हैं- अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणीत मोरे. शुरुआती कयास थे कि प्रणीत एविक्ट होंगे, लेकिन हालिया अपडेट्स के अनुसार नेहल घर से बाहर हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस’ में अभिषेक और आवेज के बीच हुई तीखी बहस और हाथापाई, अमाल मलिक ने लगाई फटकार

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola