Bigg Boss 19: खाने के लिए दोस्त बने दुश्मन, हलवे के लिए बसीर और नेहल की भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 19 Nehal Chudasma Baseer Ali Fight

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 19 के घर में हलवे को लेकर घमासान हो गया. नेहल चुडासमा और बसीर अली के बीच झगड़ा देखते ही देखते काफी ज्यादा बढ़ गया. सोमवार का एपिसोड हाई-वोल्टेज ड्रामा और तकरार के लिए तैयार है.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हर एपिसोड दर्शकों के लिए उत्साह और ड्रामा से भरपूर होता है. वीकेंड का वार खत्म होते ही घर में एक नया विवाद उभर आया है, और इस बार झगड़े की वजह हलवा बना. जी हां, खाने के लिए बिग बॉस के घर में दोस्त दुश्मन बन बैठे और घरवालों के बीच तकरार का माहौल पैदा हो गया.

विज्ञापन

नेहल के फैसले से बिगड़ी दोस्ती

सीक्रेट रूम से बाहर आने के बाद से ही नेहल चुडासमा का रवैया घरवालों को खटक रहा है. वीकेंड का वार में सलमान खान ने नेहल को एक टास्क दिया था, जिसमें तीन कंटेस्टेंट्स के चेहरे से नकाब उतारने थे. नेहल ने बिना हिचकिचाहट तान्या मित्तल, बसीर अली और जीशान कादरी का नाम लिया. दिलचस्प बात यह रही कि इनमें से एक उनके पुराने करीबी दोस्त भी रहे हैं. यहीं से घर में नेहल और बसीर की दोस्ती में दरार आ गई. झगड़ा इतना बढ़ा कि मामला खाने तक पहुंच गया और दोनों गुट आमने-सामने हो गए.

सोमवार का एपिसोड होगा हाई-वोल्टेज

सोमवार को ऑनएयर होने वाला एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. हलवे की मीठास ने बिग बॉस के घर का माहौल कड़वा कर दिया है. दोस्ती, तकरार और कैप्टेंसी का तगड़ा ड्रामा फैंस को भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है.

बिग बॉस 19 के घर में हलवा ने दिखा दिया कि छोटी-सी चीज भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है, और दर्शकों के लिए यह एपिसोड यादगार साबित होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में फंसे बसीर, प्रणीत और तान्या, अभिषेक मल्हान-हर्ष गुजराल के आते ही घर में लगे हंसी के ठहाके

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola