Bigg Boss 18 Elimination: फिनाले के करीब आकर ये कंटेस्टेंट हुआ बेघर, नाम जान लगेगा झटका

Bigg Boss 18 Elimination kashish kapoor out
Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. इस वीक विवियन डीसेना, कशिश कपूर, रजत दलाल, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे नॉमिनेट हुए थे. आइये जानते हैं फिनाले के करीब आकर किस कंटेस्टेंट को बाहर होना पड़ा.
Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 अब फिनाले की ओर बढ़ आगे बढ़ रहा है. कंटेस्टेंट्स जी तोड़ मेहनत करके गेम में बने रहने के लिए एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. यह हफ्ता फैमिली वीक था. जिसमें सभी घरवालों के पेरेंट्स आए और उन्हें जीवन की सीख दी. विवियन डीसेना की पत्नी ने करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा की जमकर क्लास लगाई. अब वीकेंड का वार में इस खिलाड़ी का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया.
बिग बॉस 18 में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन
वोटिंग साइट के मुताबिक विवियन डीसेना और रजत दलाल को सबसे ज्यादा वोट्स मिल रहे हैं. वहीं बॉटम 2 में ईशा सिंह और कशिश कपूर का नाम शामिल है. अब जो घरवाला फिनाले के करीब आकर शो को अलविदा कहेगा, वह कोई और नहीं बल्कि कशिश कपूर है. जी हां बिग बॉस खबरी के ट्वीट के मुताबिक वाइल्डकार्ड के रूप में एंट्री करने वाली कशिश अब एलिमिनेट हो चुकी हैं. बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को होने की संभावना है.
कशिश कपूर के एविक्ट होने पर क्या बोले नेटिजन्स
कशिश कपूर के एलिमिनेट होने पर नेटिजन्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, ”डबल एविक्शन अब नहीं होगा… क्योंकि मेकर्स को ईशा सिंह को फिनाले तक जो खींचना है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कशिश ने काफी अच्छा गेम खेला है… उन्होंने अपनी स्मार्टनेस से सबसे छक्के छुड़ा दिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कशिश कपूर एविक्ट हो गई है… क्या बात है, बड़ा मजा आया है.”
अब भी गेम में बने हुए हैं यह कंटेस्टेंट्स
विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, चुम दरंग, करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर अब भी गेम में बने हुए है. बिग बॉस के फैन पेज के अनुसार, सोनू सूद अपनी अपकमिंग फिल्म फतेह का प्रमोशन करने आएंगे. गेम चेंजर को प्रमोट करने के लिए राम चरण और कियारा आडवाणी भी बिग बॉस 18 में गेस्ट अपीयरेंस की भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़ें- Karan Veer Mehra Net Worth: कितने अमीर है बिग बॉस 18 के किंग करण, नेटवर्थ जान लगेगा झटका
यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: कशिश कपूर ने बिग बॉस के गेम का किया पर्दाफाश, बताया क्यों नहीं रहेंगी वह टॉप 5 में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










