Bigg Boss 18 Elimination: टॉप 5 में शामिल नहीं हो सका ये कंटेस्टेंट, फिनाले के करीब आकर हुआ बेघर, जानें नाम

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Elimination

Bigg Boss 18 Elimination

Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस अब फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. जहां मिड वीक एविक्शन में श्रुतिका अर्जन बेघर हो गई. वहीं अब चाहत पांडे को भी शॉकिंग एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Elimination: टिकट टू फिनाले टास्क और श्रुतिका अर्जुन के मिड-वीक एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस 18 का गेम और भी ज्यादा जबरदस्त हो गया है. हर खिलाड़ी अपना बेस्ट देने की कोशिश में लगा हुआ है. अब वीकेंड का वार का प्रोमो आउट हुआ है. जिसमें सलमान खान महान बनने के लिए विवियन डीसेना की जमकर क्लास लगा रहे हैं. उनके वार से करणवीर मेहरा भी नहीं बच पाए. उनको भी भाईजान ने कहा कि अगर आपको शो में महानता दिखानी है, तो बाहर आ जाए. इन सब के बीच घर में एक और शॉकिंग एविक्शन हुआ.

चाहत पांडे हुई बिग बॉस 18 से आउट

इस हफ्ते रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेट हुए. जहां मिड वीक में श्रुतिका घर से बेघर हो गई. वहीं अब वीकेंड का वार में चाहत पांडे का भी पत्ता साफ हो गया है. जी हां बिग बॉस तक ने एक्स पर एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, फिनाले वीक से ठीक पहले कम वोटों के कारण चाहत पांडे को बिग बॉस 18 के घर से बाहर कर दिया गया है.

चाहत के एविक्शन पर क्या बोले नेटिजेंस

सोशल मीडिया पर नेटिजेंस ने चाहत पांडे के एविक्शन पर रिएक्ट किया. एक यूजर ने लिखा, ”चाहत अपने दम पर यहां तक आई हैं… उन्होंने बेहतरीन गेम खेला है.. वह हमारे लिए विनर ही है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ईशा सिंह को पता नहीं क्यों अब तक टॉप 5 में रखा गया है, उन्हें अब बाहर चले जाना चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”चाहत पांडे ने गेम में अच्छा प्रदर्शन किया और सफर अच्छा रहा.” घर में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडखर, चुम दरांग और ईशा सिंह बचे हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर? KRK ने की भविष्यवाणी, जानिए आप भी नाम

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान ने करणवीर को शो से बाहर आने का दिया मौका, कहा- घर में तो आपको होना ही नहीं चाहिए

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola