Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी ने इस वजह से मन्नारा संग बनाई दूरी, समर्थ ने कुर्सी फेक अभिषेक पर किया हमला

बिग बॉस 17 के घर में जबसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने एंट्री की है, तब से घर का माहौल पूरा गर्माया हुआ है. शो में लगातार बदलते हालात के कारण बिग बॉस के घर में रिश्तों को कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है. आज के एपिसोड में, मुनव्वर ने बताया कि मन्नारा से उन्होंने क्यों दूरी बना ली है.
बिग बॉस 17 ने सभी का ध्यान खींचा है. महज दो हफ्तों में इस शो ने खूब मनोरंजन किया है और यह लगभग हर रोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फैंस ने शो के प्रतियोगियों को खूब पसंद किया है. इस साल मुनव्वर फारुकी ने भी बिग बॉस 17 के घर में एंट्री की है और वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह विक्की जैन के साथ सीज़न के मास्टरमाइंड के रूप में भी उभरे हैं. मुनव्वर चतुराई से खेल रहे हैं और शो में आए कई मेहमान भी यह बात कह चुके हैं. पहले दिन से ही मुनव्वर मन्नारा चोपड़ा के करीब रहे हैं. ये दोनों बिग बॉस के भी पसंदीदा रहे हैं और इन्हें अक्सर कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है. शो में लगातार बदलते हालात के कारण बिग बॉस के घर में रिश्तों को कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है. आज के एपिसोड में, लोकप्रिय सेलेब जोड़ी नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन एक मजेदार चैट के दौरान तीखी बहस में उलझ गए. साथ ही समर्थ और अभिषेक के बीच भी लड़ाई देखने को मिली.
मुनव्वर और मन्नारा के बीच हुई मजेदार बातें
मुनव्वर और मन्नारा की मजेदार बातों और पलों ने दिल जीत लिया और लोगों ने इन्हें #मुन्नारा के नाम से बुलाना शुरू कर दिया. घरवाले भी मुनव्वर के मन्नारा के प्रति लगाव के बारे में बात करने लगे. एंटरटेनमेंट न्यूज़ में ये बड़ी खबर बन गई. हालांकि, कुछ दिनों से मुनव्वर ने मन्नारा चोपड़ा से दूरी बना ली है. इसे लेकर मन्नारा भी परेशान है, क्योंकि जब मुनव्वर उसे बातें समझाता था तो उसे खुशी होती थी.
मुनव्वर ने खुलासा किया कि उसने मन्नारा से क्यों बना ली दूरी
बिग बॉस ने मुनव्वर और मन्नारा को कन्फेशन रूम में बुलाया, जहां मुनव्वर ने कहा कि मन्नारा और विक्की गेम में उनसे आगे हैं. मन्नारा ने कहा कि मुनव्वर कहीं खो गया है. मुनव्वर ने कबूल किया कि उसने मन्नारा से दूरी क्यों बना ली है. उन्होंने खुलासा किया कि घरवाले उनका नाम मन्नारा से जोड़ रहे थे, इसलिए उन्होंने दूर रहने का फैसला किया. हालांकि, उन्होंने कहा कि अब उन्हें पता है कि बिना सीमा लांघे रिश्ते को कैसे निभाना है. कन्फेशन रूम से बाहर आने के बाद मन्नारा चोपड़ा मुनव्वर से उनकी बाहर की जिंदगी के बारे में पूछती हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले दो साल से किसी के साथ है और वह वहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी शादी 2017 में किसी से हुई थी और शादी 2020 तक चली
https://twitter.com/SharaSupporter/status/1719216200918655474
मुनव्वर ने अपनी शादी और बेटे के बारे में की बात
पिछले साल उनका तलाक हो गया और इस वक्त उनकी जिंदगी की सबसे अच्छी चीज उनका 5 साल का बेटा है. मुनव्वर ने खुलासा किया कि उनका बेटा अब उनके साथ रहता है. उन्होंने बताया कि काम के मामले में वह एक अलग इंसान हैं और उन्हें पता है कि उनका बेटा उन पर नजर रखता है. उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा उनके गाने देखता है और वह जो कुछ भी पोस्ट करते हैं, वह सब देखता है. उन्होंने कबूल किया कि उनकी पहली पत्नी ने अब किसी से शादी कर ली है, इसलिए उनका बेटा अब उनके साथ रहता है. उन्होंने कहा, “पिछले 4-5 महीनों में मैं उनके इतना करीब आ गया हूं कि उस स्नेह की कोई सीमा नहीं है. वह बहुत स्मार्ट हैं.”
समर्थ और अभिषेक में हुई लड़ाई
ईशा मालवीय से बात करते हुए, अभिषेक कुमार ने उनसे समर्थ जुरेल के साथ उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया और पूछा कि उन्होंने डेटिंग कैसे शुरू की. समर्थ जुरेल ईशा और अभिषेक की आधी-अधूरी बातचीत सुन लेते हैं और चले जाते हैं. बाद में, ईशा ने समर्थ के सामने कबूल किया कि जब अभिषेक ने उसे दो महीने में आगे बढ़ने के लिए ताना मारा और उसके व्यवहार पर सवाल उठाया तो उसे बुरा लगा. ईशा को परेशान देखकर समर्थ अपना धैर्य खो देता है और अभिषेक के साथ तीखी बहस करने लगता है. उन्होंने ईशा को आगे बढ़ने और महिलाओं के साथ आक्रामक होने के बारे में ताना मारने के लिए अभिषेक की आलोचना की. समर्थ और अभिषेक के बीच जुबानी जंग तब और बढ़ जाती है, जब दोनों एक-दूसरे को गाली देने लगते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










