ePaper
Live Updates

Bigg Boss 17 Launch Highlights: पहले दिन ही अंकिता के पति विक्की को पड़ी डांट, पहले हफ्ते नॉमिनेट हुए ये सदस्य

Updated at : 15 Feb 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Launch Highlights: पहले दिन ही अंकिता के पति विक्की को पड़ी डांट, पहले हफ्ते नॉमिनेट हुए ये सदस्य

Bigg Boss 17 Grand Premiere LIVE: बिग बॉस 17 आज रात 9 बजे से शुरू हुआ. शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जहां एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स ने शानदार एंट्री ली.रियलिटी शो में सलमान खान अपने स्वैग से एक बार फिर से सबका दिल जीतते दिखे. ग्रैंड प्रीमियर कलर्स टीवी पर दर्शकों ने देखा. सीजन एक भव्य प्रीमियर शो के साथ भव्य अंदाज में शुरू हुआ, जिसमें प्रतिभागियों का परिचय कराया गया. इस सीजन अंकिता लोखंडे- विक्की जैन, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, रिंकू धवन, जिग्ना वोरा, मन्नारा चोपड़ा जैसे स्टार्स है. बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान के सामने दो कंटेस्टेंट भिड़ गए. देखें कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट यहां.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. इसके कैप्शन में लिखा है, बिग बॉस का खूबसूरत माहौल बंटा 3 मकान में. जब घर चलाने की ज़िम्मेदारी आएगी तो क्या होगा इस महल में.

https://www.instagram.com/reel/CycqLlXN3rc/

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी के बीच तीखी बहस

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

बिग बॉस एंथम मॉर्निंग सॉन्ग

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

कौन है सनी आर्य उर्फ तहलका भाई?

बिग बॉस ओटीटी 2 में यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव को प्रतियोगी के रूप में दिखाया गया. दोनों कंटेस्टेंट को शो में दर्शकों को खूब सारा प्यार मिला और एल्विश शो के विनर बने. यूट्यूबर्स की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स ने सनी आर्य उर्फ तहलका भाई को कंटेस्टेंट के रूप में चुना है. सनी का जन्म साल 1989 में नई दिल्ली में हुआ है. वो अपने यूट्यूब चैनल, तहलका प्रैंक पर हास्य वीडियो साझा करने के लिए पॉपुलर है. फनी और प्रैंक डियो बनाने के अलावा वो जरूरतमंदों की मदद के लिए भी जाने जाते है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी कुल 5 यूट्यूब चैनल संभालते हैं. उनके मुख्य चैनल तहलका प्रैंक के 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. फेसबुक पर उनके 3 मिलियन से फॉलोअर्स हैं.

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की लड़ाई

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

लोकप्रिय टीवी हस्ती, नवीद सोले आएंगे शो में नजर

एक अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट और लोकप्रिय टीवी हस्ती, नवीद सोले प्रवेश करते हैं. सलमान का कहना है कि उन्हें ‘नो इंग्लिश’ बोलने वाले रोल से छूट मिलेगी.

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

Bigg Boss 17 Launch Highlights: ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की धांसू एंट्री

सलमान खान के शो में एक्स कपल ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने बतौर प्रतियोगी एंट्री की.

Bigg Boss 17 Launch Highlights: नील भट्ट शो में दिखाएंगे दम

https://www.instagram.com/reel/CybQB6hyiJU/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

Bigg Boss 17 में लोग ऐश्वर्या में ‘गुम है किसी के प्यार में’ की ‘पाखी’ ढूंढेंगे तो निराशा होगी- ऐश्वर्या शर्मा

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

Bigg Boss 17 Launch Highlights: इस कंटेस्टेंट को पहचाना आपने 

https://www.instagram.com/reel/CybQrbJS98P/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

Bigg Boss 17 Launch Highlights: अनुराग डोभाल की एंट्री 

https://www.instagram.com/reel/CybWCDYNCVW/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

दिल तैयार रखें अपना 

https://www.instagram.com/reel/Cya6UyLNzN8/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

6:50 PM. 15 Oct 236:50 PM. 15 Oct

बिग बॉस 17 को दर्शक कहां देख सकते हैं

बिग बॉस 17′ 24×7 ड्रामा से भरपूर मनोरंजन के साथ JioCinema पर स्ट्रीम होगा.यह शो रात 9 बजे से कलर्स टीवी पर भी प्रसारित होगा.

बिग बॉस 17 के डिजाइन को लेकर क्या बोले ओमंग कुमार ने

बिग बॉस 17 का घर दर्शकों को बिग बॉस की राजसी और कट्टर दुनिया में ले जाएगा. कला निर्देशक ओमंग कुमार ने इसे लेकर कहा, हम जानते हैं कि एक नया सेटअप और घर बनाने में 65-70 दिन लगते हैं. इसके लिए कम से कम 70 दिन चाहिए. ओटीटी संस्करण दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया और हमें इसे 45 दिनों में बनाना था. हमारे पास बहुत चुनौतीपूर्ण समय था और हमने दो दिन पहले ही घर पूरा किया. काम ख़त्म वह नहीं हो सकता क्योंकि हमने घर बहुत बड़ा बना लिया है. आमतौर पर यह 12-15 फीट की होती थी और फिर छत होती थी. लेकिन इस बार हमने छत हटा दी और यह दोमंजिला जैसा बन गया. बहुत सारे विवरण थे. इस बार 110 कैमरे हैं और भविष्य में कुछ कैमरे जोड़े जाएंगे.

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

Bigg Boss 17 Launch Highlights: सलमान खान का स्वैग

सलमान खान ने 2011 में सीजन 4 के साथ अपनी बिग बॉस यात्रा शुरू की और तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा. इस सीजन में, वह 12वीं बार मेजबान के रूप में लौटे हैं.

https://www.instagram.com/reel/CyaeV_ctRty/

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

Bigg Boss 17 Launch Highlights: जानें कौन है दिल, दिमाग और दम वाले कमरे में

2:06 PM. 16 Oct 232:06 PM. 16 Oct

Bigg Boss 17 Launch Highlights: UkO7 और सनी आर्य को मिला ये काम

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

ये कंटेस्टेंट कौन है?

https://www.instagram.com/reel/CyaJy4ftqhH/

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

पिछले साल एमसी स्टैंड बने थे बिग बॉस 16 के विनर

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Grand Premiere: मनस्वी ममगई की जगह लेगा ये शख्स

हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बिग बॉस 17 के निर्माताओं ने मनस्वी ममगई का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है. वकील सना रईस खान इसमें एंट्री लेंगी.

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Grand Premiere: मनस्वी ममगई ने आखिरी मिनट में शो से किया बैक आउट

सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया ‘बिग बॉस 17’ आझ रात से शुरू हो जाएगा. कहा जा रहा है कि मॉडल और अभिनेत्री मनस्वी ममगई ने शो से किनारा कर लिया है.

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Grand Premiere: सलमान खान करेंगे फैंस को एंटरटेन

बिग बॉस 17 का प्रीमियर काफी खास होने वाला है. एपिसोड में सलमान खान अपने चार्टबस्टर्स गानों पर प्रदर्शन करते हुए दिखेंगे. सलमान अपने कुछ टॉप गानों पर थिरकते हुए अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे.

https://www.instagram.com/reel/CyWLCVzvHJu/

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Grand Premiere: जानें क्यों देखें आप बिग बॉस 17

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Grand Premiere: इस सीजन होगा ‘दिल, दिमाग और दम’ का थीम

https://www.instagram.com/reel/Cx5tB4eNqMz/

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Premiere: सलमान खान लाल दुपट्टे गाने पर थिरके

बिग बॉस 17 के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है. इसमें सलमान खान को अपने चिरपरिचित करिश्मा के साथ, लाल दुपट्टा की धुन पर थिरकते हुए दिखाया गया.

https://www.instagram.com/reel/CyYP1vWtFEw/?

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Premiere: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का पहला लुक आया सामने

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Premiere: मुनव्वर फारूकी का वीडियो हुआ लीक

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Premiere: ईशा मालवीय का वीडियो

Bigg Boss 17 Premiere: बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट को मिलेगा फोन रखने की सुविधा

कहा जा रहा है कि बिग बॉस 17 के इस सीजन में ऐसा कुछ होगा जो आज तक के किसी सीजन में नहीं हुआ है. रियलिटी शो पहली बार प्रतियोगियों को घर के अंदर फोन तक विशेष पहुंच की अनुमति दे रहा है.

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Premiere: अंकिता लोखंडे बनी हाईस्ड पेड कंटेस्टेंट

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे को अपने पति विक्की जैन के साथ बीबी 17 हाउस में प्रवेश करने के लिए भारी रकम दी गई है. प्रोडक्शन हाउस और चैनल कथित तौर पर मराठी मुलगी को बिग बॉस 17 के घर के अंदर रहने के लिए प्रति सप्ताह 10-12 लाख रुपये दे रहे हैं.

4:59 PM. 15 Oct 234:59 PM. 15 Oct

Bigg Boss 17 Premiere: बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर में भिड़े ये 2 कंटेस्टेंट

ट्विटर पर द खबरी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान हैरान-परेशान दिख रहे हैं. वीडियो में एक लड़की कह रही है- ‘मैं नहीं चाहती थी कि आप आओ दोबारा मेरी लाइफ में.’ जिसके बाद लड़का कहता है- ‘मैं भी नहीं चाहता कि मैं आऊं तुम्हारी लाइफ में दोबारा.’ जिसके बाद वो लड़का सलमान से कहता है, ‘जब से नेल्स मार रही है मेरे मुंह पर तो क्या मैं आप को रोकूंगा नहीं?’ फिर वो लड़की कहती है, ‘आपका फोकस ही पूरा मुझे नेगिटिव दिखाना है.’ फिर लड़का कहता है- ‘मैं आपकी फैमिली की रिस्पेक्ट कर रहा हूं. मैं भी फिर ऐसी ही चीजों पर जाऊंगा, फिर मत बोलना.’ वीडियो में दोनों कंटस्टेंट की बात सुनकर सलमान खान परेशान हो जाते है. एक्टर कहते है, ‘अरे बाप रे बाप.’ कहा जा रहा है कि ये दोनों कंटेस्टेंट ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार है.

12:06 PM. 15 Oct 2312:06 PM. 15 Oct

कहां देख सकते है बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर

आज का ग्रैंड प्रीमियर आप कलर्स टीवी पर देख सकते है. इसके अलावा इसे आप जियो सिनेमा ऐप पर स्ट्रीम कर सकते है. यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म यह सुनिश्चित करता है कि दर्शक अपनी सुविधानुसार कभी भी इसे देख सकते है.

12:06 PM. 15 Oct 2312:06 PM. 15 Oct

बिग बॉस 17 के कंफर्म कंटेस्टेंट

इस सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट में कई नामी चेहरे है. सोशल मीडिया पर जो कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई है उनमें जिन सेलेब्स का नाम है उसके बारे में आपको बताते है-

  • अरुण श्रीकांत

  • नील भट्ट

  • ऐश्वर्या शर्मा

  • मन्नारा चोपड़ा

  • नावेद यूसुफ़ी

  • रिंकू अशोक धवन

  • जिग्ना वोरा

  • अभिषेक पांडे

  • ईशा मालवीय

  • सनी आर्य

  • सना रईस खान

  • अनुराग डोभाल

  • मुनव्वर फारूकी

  • अंकिता लोखंडे

  • विक्की जैन

  • जुनैद अहमद

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में इन कंटेस्टेंट के चेहरे से हटा पर्दा,17 साल में पहली बार टूटेगा ये बड़ा नियम!

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola