Bigg Boss 17: अरुण महाशेट्टी हुए घर से बेघर, अजय देवगन ने गुड़ियां को लाल कर एलिमिनेशन को बनाया मजेदार

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17: अरुण महाशेट्टी हुए घर से बेघर, अजय देवगन ने गुड़ियां को लाल कर एलिमिनेशन को बनाया मजेदार

बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है और बस कुछ ही घंटों में फैंस को इस सीजन का विनर मिल जाएगा. सोशल मीडिया ट्रेंड्स की मानें तो मुनव्वर और अंकिता में से कोई विनर बनेंगे. इसी बीच अब टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक का सफर खत्म हो गया है.

विज्ञापन

सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 17 के विजेता की घोषणा आज रात की जाएगी. मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे और अरुण महाशेट्टी टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं. रियलिटी शो के सेट पर फाइनलिस्ट के परिवार के सदस्य पहुंचे हैं और सलमान खान अपने फुल स्वैग से से इस होस्ट कर रहे हैं. इधर कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह घर के अंदर खूब महफिल जमा रहे हैं. वह एक-एक कर सबको रोस्ट कर रहे है. बात करें प्राइज मनी की तो आज जो भी विजेता बनेगा उसे ट्रॉफी के साथ-साथ लगभग 30-40 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है. इस बार की ट्रॉफी पूरी तरह से शो की थीम, “दिल दिमाग, दम” का प्रतिनिधित्व करती है. अब यहां तक आकर पहला एविक्शन हो गया है. जी हां ये कंटेस्टेंट घर से बेघर हो चुके हैं.

अरुण हुए घर से बेघर

बिग बॉस 17 के घर से अरुण महाशेट्टी बेघर हो गए हैं. वह पहले कंटेस्टेंट हैं, जो घर से बाहर आए हैं. सलमान खान की ओर से अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बिग बॉ, खबरी के ट्वीट की मानें तो अरुण एलिमिनेट हो चुके हैं. अब विनर बनने की रेस में मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे हैं. फैंस के लिए ये खबर वाकई काफी शॉकिंग है.

खानजादी और अनुराग इस वजह से नहीं बने ग्रैंड फिनाले का हिस्सा

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खानजादी और अनुराग डोभाल के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा नहीं बनने की अफवाह है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि खानजादी को मेकर्स ने इनवाइट नहीं किया है. अपने जर्नी के दौरान, खानजादी पर निर्माताओं और सलमान खान की ओर से टास्क से बचने के लिए उनकी चिकित्सा स्थिति के बारे में बहाने बनाने का बार-बार आरोप लगाया गया था. इसके अलावा जब निर्माताओं ने ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनने के लिए अनुराग डोभाल से संपर्क किया, तो उन्होंने उनके ऑफर को ठुकरा दिया था.

अरुण श्रीकांत के बारे में

अरुण श्रीकांत महाशेट्टी उर्फ ​​अचानक भयानक एक यूट्यूब और व्लॉगर हैं, जो आमतौर पर गेमिंग वीडियो पोस्ट करते हैं. यूट्यूबर ने शो में धमाकेदार एंट्री की और अपने पेशे, जीवनशैली, होस्ट सलमान खान के प्रति प्यार और बहुत कुछ के बारे में बात की. जब वह पहली बार शो में आए थे तो बहुत से लोग उन्हें नहीं जानते थे, लेकिन अरुण नेटिजन्स के दिलों में एक विशेष जगह बनाने में सफल रहे. अरुण मैशेट्टी की यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण तहलका भाई उर्फ ​​​​सनी के साथ उनकी दोस्ती रही है. दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता था और अक्सर दोनों को एक साथ फैंस का मनोरंजन करते देखा जाता था. नेटिजन्स को एक-दूसरे के साथ उनका बंधन पसंद आया. होस्ट सलमान खान ने भी उनकी दोस्ती की तारीफ की.

Also Read: Bigg Boss 17 Finale LIVE: कृष्णा की कॉमेडी ने खूब किया एंटरटेनमेंट, कुछ ही देर में होगा पहला एविक्शन

अंकिता लोखंडे की बिग बॉस जर्नी

बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ काफी जोश के साथ एंट्री करने वाली अंकिता लोखंडे ने घर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. अपने ‘दिल’ के साथ गेम खेलने से लेकर अपने लिए स्टैंड लेने के अधिकार के लिए लड़ने तक, अंकिता बिग बॉस 17 के खिताब के लिए लड़ने वाले टॉप 5 प्रतियोगियों में रही. एक्ट्रेस की जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. फैमिली वीक के दौरान विक्की और अंकिता की मां घर में आईं. विक्की की मां ने अंकिता को थेरेपी रूम में बुलाया था, जहां उसने विक्की को लात मारने के लिए अंकिता का विरोध किया था. उन्होंने खुलासा किया, “जिस दिन तुमने लाट मारी थी, पापा ने तुम्हें नहीं बुलाया था, मम्मी को फोन किया था. उन्होंने पूछा तुम अपने पति को ऐसे ही लाट मारती थी.” अंकिता ने जवाब दिया, “मम्मी को फोन करने की क्या जरूरत थी. मेरे पापा की मौत हुई है मम्मा, आप मेरे मम्मी पापा को मत.” कृपया बोलो.” विक्की की मां ने यह भी कहा कि वे विक्की और अंकिता की शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे.

Also Read: Bigg Boss 17 Winner Leak: सलमान खान के हाथ उठाने से पहले ही विनर का नाम हुआ लीक, ये होंगे पहले रनरअप

रोलर कोस्टर राइड रही मुनव्वर की जर्नी

मुनव्वर फारुकी की बिग बॉस जर्नी रोलर कोस्टर राइड की तरह रही. उन्होंने लोगों को जितना एंटरटेन किया, उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ ने सुर्खियां बटौरी. 28 जनवरी 1992 को जन्मे मुनव्वर फारुकी, गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं. वह पेशे से एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं. मुनव्वर फारुकी ने कॉमेडी और रैप की दुनिया में अपने काम के लिए प्रसिद्धि हासिल की. स्टैंडअप कॉमेडियन को अपने बचपन में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा. जहां उनकी मां ने कर्जे की वजह से खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली थी. हाल के दिनों में, मुनव्वर फारुकी का रोमांटिक लाइफ चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि आयशा खान ने घर में एंट्री की और एक बार में दो लड़कियों को डेट करने का उनपर आरोप लगाया. इससे पहले घर में मुनव्वर ने बार-बार कहा था कि वो नाजिला नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं और वह उनके लिए कपड़े भी भेजती है. हालांकि आयशा ने खुलासा किया कि वह उनको भी डेट कर रहे थे और भी कई लड़कियां इसमें शामिल है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola