Bigg Boss 16: ये होंगे बिग बॉस 16 के टॉप 2 फाइनलिस्ट, प्रियंका चौधरी-अर्चना गौतम का कटा पत्ता

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16: ये होंगे बिग बॉस 16 के टॉप 2 फाइनलिस्ट, प्रियंका चौधरी-अर्चना गौतम का कटा पत्ता

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है. अब खबर आ रही है कि शिव ठाकरे और एमसी स्टेन घर के टॉप 2 फाइनलिस्ट होंगे. वहीं प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम का पत्ता कट जाएगा.

विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. शो में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. बीते एपिसोड में साजिद खान घर से आउट हो गए, जिसके बाद सभी घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हफ्ते घर से बेघऱ होने के लिए सौंदर्या शर्मा, सुम्बुल तौकीर खान, टीना दत्ता और शालीन भनोट नॉमिनेट हुए हैं. इधर फैंस लगातार वोटिंग कर रहे हैं कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी विनर बन सकती हैं, लेकिन चीजें बदल गई हैं और वह फिनाले तक नहीं पहुंच पाएंगी.

अब्दु ने बताया टॉप 2

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा कि शिव ठाकरे और एमसी स्टेन टॉप 2 फाइनलिस्ट बनेंगे और इन-दोनों में से कोई इस सीजन का खिताब अपने नाम करेगा. बिग बॉस फैन पेज पर भी यही चर्चा चल रही है. उनका मानना है कि अंकित गुप्ता के जाने के बाद प्रियंका का गेम खत्म हो गया और वह सिर्फ लव गुरू बनकर रह गई. बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका और शिव टॉप 2 में रहेंगे. हालांकि फैंस का मूड बदलते टाइम नहीं लगता है.


प्रियंका के फैंस ने कही ये बात

इसी बीच, प्रियंका चौधरी के फैंस इस बात से बिल्कुल भी सहमत नजर नहीं आ रहे हैं. उनका कहना है कि प्रियंका अंत में बाजी जरूर मारेगी. वह विनर मेटेरियल है और जीत के ही रहेंगी. सभी याद दिल रहे हैं कि प्रियंका कभी मंडली के साथ नहीं खेली. वह अकेले ही पूरे घर से लड़ गई हैं. कभी उन्होंने किसी को अभद्र भाषा में कुछ भी नहीं बोला.

https://twitter.com/Ansh__X__tweets/status/1615033191181725696
https://twitter.com/bb16_lf_updates/status/1615045648067481600


Also Read: Bigg Boss 16: निमृत कौर अहलूवालिया बनी बिग बॉस 16 की पहली फाइनलिस्ट!, फैंस ने मेकर्स पर लगाया ये आरोप
निमृत बनी पहली फाइनलिस्ट

बीते दिनो बिग बॉस ने एक प्रोमो जारी किया था. जिसमें हम देख सकते हैं किबिग बॉस एक टास्क देते हैं कि अगर कोई कंटेस्टेंट निमृत से कैप्टेंसी लेता है, तो फिनाले में पहुंच जाएगा और नहीं तो निमृत सभी को मात देकर पहली फाइनलिस्ट बन सकती हैं. हालांकि ये विशेषाधिकार देना बाहर फैंस को कतई पसंद नहीं आया और उन्होंने मेकर्स को जमकर ट्रोल किया.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola