Bigg Boss 16: निमृत कौर अहलूवालिया बनी बिग बॉस 16 की पहली फाइनलिस्ट!, फैंस ने मेकर्स पर लगाया ये आरोप
बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. जहां बिग बॉस ने निमृत कौर अहलूवालिया को घर का कैप्टन बनाते हुए पहली फाइनलिस्ट की घोषणा की. जिसके बाद फैंस मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाने लगे.
बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है. अब ये सीजन अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. जहां बीते हफ्ते में मंडली से अब्दु रोजिक और साजिद खान घर से बाहर हो गए. उनके जाने से सभी घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि गेम को तो आगे बढ़ते रहना है. ऐसे में बिग बॉस गेम में ट्विस्ट लाते हुए निमृत कौर अहलूवालिया को घर का नया कैप्टन बनाते हुए इस सीजन के पहला फाइनलिस्ट की भी घोषणा करते हैं. नये प्रोमो के मुताबिक निमृत पहली फाइनलिस्ट बनेंगी.
बिग बॉस के प्रोमो में हम देख सकते हैं कि कैसे बिग बॉस एक टास्क देते हैं कि अगर कोई कंटेस्टेंट निमृत से कैप्टेंसी लेता है, तो फिनाले में पहुंच जाएगा और नहीं तो निमृत सभी को मात देकर पहली फाइनलिस्ट बन सकती हैं. निमृत बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाली पहली प्रतियोगी हैं. उन्हें सीजन के शुरूआत में भी बिग बॉस ने सबसे पहले कैप्टन के तौर पर चुना था. अब ये विशेषाधिकार देना बाहर फैंस को कतई पसंद नहीं आ रहा है. वह मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
जब से कैप्टेंसी का प्रोमो बाहर आया है, दर्शक बिग बॉस को हमेशा पक्षपाती होने के लिए फटकार लगा रहे हैं. दर्शकों का आरोप है कि निर्माता जानबूझ कर यह काम दे रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि मंडली निमृत को कप्तान बनाने के लिए कुछ भी कर सकती है और इससे वह फिनाले तक पहुंच जाएगी.
Also Read: अगर आप भी बनना चाहते हैं फेमस YouTuber, तो CarryMinati-भुवन बाम से सीखें, जानें देश के 5 सबसे अमीर यूट्यूबर
एक यूजर ने कहा, ”बिग बॉस खेल गए भैया निमृत को फिनाले में ले जाने के लिए बिग बॉस ने यह ट्रिक अपनाया”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “यहा बिग बॉस फिर मंडली की साइड लेते हुए बीबी भी तो अलग-अलग खेलने दो कभी तो हकीकत सबके सामने आने दो कबतक आप लोग बैइस्ड रहेंगे”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सीधे-सीधे मंडली को फिनाले में ले जाओ और विनर भी बना दो…ऐसे गेम का क्या मतलब है..अजीब सा गेम खेल रहे हो”. एक फैन ने लिखा, “पता नहीं इस निमृत में ऐसा क्या दिख रहा है कि इसको इतना सपोर्ट कर रहे हैं, अर्चना ने घाटिया बोला तो वो बूरी या निमृत कई बार लिमिट क्रास कर जाती है, तो एकदम सही है…वाह भैया”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए