Bigg Boss 16 Confirmed Contestants: ये सेलेब्स BB हाउस में मचाएंगे धमाल, यहां फ्री में देखें शो

Bigg Boss Season 16: 1 अक्टूबर से दर्शकों का फेवरेट शो बिग बॉस 16 ऑनएयर होने जा रहा है. इस शो के अब तक कई प्रोमो ऑडियंस के सामने आ चुके हैं. अब कंटेस्टेंट के नाम सामने आए है, जो इस सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं.
Bigg Boss Season 16: बिग बॉस 16 का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ये शो आज से ऑनएयर होने वाला है. इसकी टाइमिंग रात 9.30 बजे होने वाली है. इसे आप टीवी के अलावा वूट (VOOT) ऐप पर भी देख सकते हैं. शो में कई सेलेब्स कंटेस्टेंट के तौर पर देखने को मिलेंगे. पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक होंगे. वहीं इस बार के सीजन में वीकेंड का वार शनिवार-रविवार को ना होकर शुक्रवार और शनिवार को स्ट्रीम होगा. बताया जा रहा है कि शो का इस सीजन का थीम सर्कस होगा. बीबी-हाउस के फोटोज भी सामने आ गए है.
नागिन से प्रसिद्धि पाने वाले पर्ल वी पुरी बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई देंगे. अभिनेता अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अभिनेता को लगभग एक साल पहले एक नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया. उस समय उनके समर्थन में एकता कपूर से लेकर अनीता हसनंदानी तक कई हस्तियां सामने आई थी.
एमसी स्टेन भी इस शो का हिस्सा बनेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमसी स्टेज पर अपने असली बालों में पहुंचे, जो काले है. टीना दत्ता, जो उतरन के साथ टेलीविजन पर एक लोकप्रिय चेहरा हैं, उन्हें मंच पर लाल साड़ी पहने और अपने सास के साथ थिरकते हुए देखा जाएगा. सलमान खान उनसे काफी प्रभावित दिखे. श्रीजिता डे, जो काफी समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, अब ब्लूप्रिंट वाली ब्लैक स्टनिंग साड़ी में नजर आईं. ऐसा दावा किया जाता है कि टीना और श्रीजिता एक-दूसरे को बहुत पसंद नहीं करते हैं. दोनों की कैट फाइट देखना का काफी मजेदार होगा. अंकित गुप्ता और प्रकृति मिश्रा शो का हिस्सा होंगी.
Also Read: Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में होंगे कई ट्विस्ट, जानें कब, कहां और कितने बजे आप देख सकते हैं बिग बॉस
अगर आप बिग बॉस देखने के शौकीन है और आपके पास टीवी नहीं है, या फिर किसी कारण से आप घर से बाहर हो या ऑफिस में हो, तो अब सोचने की जरूरत नहीं है, आप वूट पर किसी भी टाइम में शो के सभी एपिसोड देख सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री. आप वूट पर एक्स्ट्रा शॉर्ट्स और 24×7 लाइव फीड भी देख सकते हैं. वहीं अगर आप उसी दिन एपिसोड देखना चाहते है, तो आपको वूट का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. इसको पाने के लिए पहले जहां आपको 999 देना पड़ता है, वहीं अभी सिर्फ 299 रुपये लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










