Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में होंगे कई ट्विस्ट, जानें कब, कहां और कितने बजे आप देख सकते हैं बिग बॉस

Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Sep 2022 2:48 PM

विज्ञापन

Bigg Boss Season 16: 1 अक्टूबर से बिग बॉस 16 शुरू होने जा रहा है. शो को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. आज हम आपको बताएंगे कि टीवी से पहले आप ऑनलाइन कब, कैसे और कहां देख पाएंगे सलमान खान का शो...

विज्ञापन

Bigg Boss Season 16: बिग बॉस का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है. 1 अक्टूबर से एक बार फिर ये शो ऑन एयर होने जा रहा है. इस शो के अब तक कई प्रोमो ऑडियंस के सामने आ चुके हैं. जिसको देखकर सबकी धड़कने बढ़ी हुई है. शो के पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक होंगे. वहीं इस बार के सीजन में वीकेंड का वार शनिवार-रविवार को ना आकर शुक्रवार और शनिवार को स्ट्रीम होगा. बताया जा रहा है कि शो का इस सीजन का थीम सर्कस होगा. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि टीवी के अलावा आप ये शो कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

यहां देख सकते हैं बिग बॉस 16

इस बार बिग बॉस 16 का प्रीमियर दो दिन यानी 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को होगा. इसकी टाइमिंग रात 9.30 बजे होने वाली है. रियलिटी शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे प्रसारित होगा. आप शो को कलर्स के आलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वूट’ (VOOT) पर भी देख सकते हैं. खास बात ये है कि ये शो वूट पर टीवी से पहले टेलीकास्ट किया जाएगा. ऐसे में अगर आपसे कोई बी एपिसोड मिस हो गई हो, तो अब आप वूट पर इसको आराम से देख सकते हैं. वीकेंड पर टीवी और डिजिटल पर ‘बिग बॉस’ एक ही समय 9: 30 बजे प्रसारित होता है.

https://www.instagram.com/p/Ci66mrXoCgr/
https://www.instagram.com/p/Ci9lOf3j9fz/
वूट पर फ्री में देख सकते हैं सभी एपिसोड

अगर आप बिग बॉस देखने के शौकीन है और आपके पास टीवी नहीं है, या फिर किसी कारण से आप घर से बाहर हो या ऑफिस में हो, तो अब सोचने की जरूरत नहीं है, आप वूट पर किसी भी टाइम में शो के सभी एपिसोड देख सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री. आप वूट पर एक्स्ट्रा शॉर्ट्स और 24×7 लाइव फीड भी देख सकते हैं. वहीं अगर आप उसी दिन एपिसोड देखना चाहते है, तो आपको वूट का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. इसको पाने के लिए पहले जहां आपको 999 देना पड़ता है, वहीं अभी सिर्फ 299 रुपये लग रहा है.

https://www.instagram.com/p/CjDnvYXjG8d/
Also Read: Bigg Boss 16: इस साल शनिवार-रविवार नहीं बल्कि इन दिन होगा Weekend Ka Vaar, जानें थीम से लेकर सबकुछ
इस सीजन का थीम सर्कस होगा

बताया जा रहा है कि शो का इस सीजन का थीम सर्कस होगा. 1 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है. बिग बॉस इस सीजन खुद यह गेम खेलेंगे. इस बार सब कुछ बहुत सुपरफास्ट होनेवाला है. वीकेंड का वार को लेकर भी बदलाव हुआ है. इस बार वीकेंड का वॉर शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को दिखेंगे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola