Bigg Boss 16: इस साल शनिवार-रविवार नहीं बल्कि इन दिन होगा Weekend Ka Vaar, जानें थीम से लेकर सबकुछ

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16: इस साल शनिवार-रविवार नहीं बल्कि इन दिन होगा Weekend Ka Vaar, जानें थीम से लेकर सबकुछ

बिग बॉस 16, 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. शो के पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक होंगे. वहीं इस बार के सीजन में काफी ज्यादा बदलाव भी किया है. जहां पहले वीकेंड का वार शनिवार-रविवार को आता था, वहीं इस बार ये शुक्रवार और शनिवार को स्ट्रीम होगा.

विज्ञापन

टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ जल्द ही शुरू होने वाला है. शो को लेकर हर दिन कोई न कोई अपडेट्स सामने आते रहते हैं. फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों बिग बॉस सीजन 16 की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी. जिसमें होस्ट सलमान खान ने सीजन के पहले प्रतियोगी अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के नाम की अनाउंसमेंट की. इसी दौरान यह भी बताया कि सलमान खान हर हफ्ते कंटेस्टेंट से वीकेंड का वार पर शनिवार-रविवार न मिलकर शुक्रवार और शनिवार को मिलेंगे.

ये कंटेस्टेंट होंगे शामिल

इस सीजन की यूएसपी यह होगी कि इस बार बिग बॉस भी खेलेंगे. बीते दिनों एक प्रोमो आउट हुआ था, जिसमें कहा गया था, कि “गेम बदलेगा क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा” गौतम विग, निमृत कौर अहलूवालिया और सुंबुल तौकीर शो में पहले तीन कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. अब्दु रोजिक भी सूची में शामिल हैं. रियलिटी शो का प्रीमियर 1 अक्टूबर को रात 9.30 बजे होना है. प्रीमियर के दो भाग शनिवार और रविवार को प्रसारित होंगे. कंफर्म कंटेस्टेंट्स के अलावा, प्रियंका चाहर चौधरी, साजिद खान, शालिन भनोट, श्रीजिता डे और टीना दत्ता के भी शो का हिस्सा बनने की सबसे अधिक संभावना है.

इस सीजन का थीम सर्कस होगा

बताया जा रहा है कि शो का इस सीजन का थीम सर्कस होगा. 1 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है. बिग बॉस इस सीजन खुद यह गेम खेलेंगे. इस बार सब कुछ बहुत सुपरफास्ट होनेवाला है. वीकेंड का वार को लेकर भी बदलाव हुआ है. इस बार वीकेंड का वॉर शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को दिखेंगे.

Also Read: Bigg Boss 16: सलमान खान की मां सलमा इस वजह से अब नहीं देखती बिग बॉस, भाईजान ने खुद किया खुलासा
अब्दु रोजिक शो में शामिल होने के बहुत एक्साइटिड

अब्दु रोजिक ने एक बड़ी से मुस्कान के साथ सलमान खान के सामने इंट्री ली और अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे बिग बॉस के घर में जाना पसंद है … उत्साहित, बहुत उत्साहित! मैं आपसे प्यार करता हूं, हर कोई, प्लीज मेरा सपोर्ट करें (मैं हूं) छोटा भाईजान, प्लीज मुझे वोट दें! कृपया मेरे साथ मत लड़ो… आई लव यू,” जिसके तुरंत बाद सलमान ने एक डिस्क्लेमर दिया कि अब्दु बच्चा नहीं है और वह 18 साल से बड़ा है, और बिग बॉस के घर में एंट्री करने के लिए बहुत योग्य है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola