Bigg Boss 16: टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच है प्यार? अंकित गुप्ता का इसपर आया शॉकिग बयान, वायरल वीडियो
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Oct 2022 2:11 PM
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. इसमें कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता बड़ी बात कहते दिख रहे है. टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच पनप रहे प्यार को लेकर उन्होंने बड़ी बात कह दी है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में इन दिनों दर्शकों को लड़ाई के साथ-साथ रोमांस भी देखने मिल रहा है. टीना दत्ता (Tina Datta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच कुछ-कुछ हो रहा है. दोनों के बीच ये लव एंगल लोगों को भी पसन्द आ रहा है. शालीन ने एक्ट्रेस से अपने दिल की बात कही. हालांकि टीना को ये एक मजाक ही लगा. वहीं, इसपर अंकित गुप्ता ने बड़ी बात कह दी है.
बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में प्यार का रंग दिख रहा है. बिग बॉस के घर में प्यार का रंग हवाओं में फैल रहा है. टीना दत्ता से शालीन भनोट आई लव यू कहते है और वो इसपर हंस देती है. शालीन उसे बताता है कि वह उससे प्यार करता है. इसपर टीना कहती है कि वह पागल हो गया है, जिसका वह हां में जवाब देता है.
कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता उनके बीच पनप रहे प्यार से बिल्कुल खुश नहीं है. उन्हें लगता है कि दोनों का ये लव एंगर रियल नहीं है. कन्फेशन रूम में अंकित ने अपने मन की बात कही. उन्होंने कहा, ज्यादातर के यहां दो चेहरे है. टीना माइंड गेम खेल रही है जबकि शालीन को गुस्से की समस्या है. मुझे शालीन और टीना का लव एंगल रियल नहीं लगता. मुझे लगता है कि यह एक गेम प्लान है, लव एंगल सिर्फ गेम के लिए है.
https://www.instagram.com/reel/Cjn3yHTDNHo/
कलर्स ने अंकित गुप्ता का वीडियो पोस्ट कर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, अंकित ने किया बिग बॉस वासियों की असलियत का खुलासा, क्या टीना और शालीन की करीबी है एक गेम प्लान. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हां ये इनका गेम प्लान ही है. एक और यूजर ने लिखा, बंदा इतने दिन चुप था और अब सच बोला. एक और यूजर ने लिखा, ये तो पोल खोल रहा है. एक औऱ यूजर ने लिखा, इन्हें तेजस्वी प्रकाश औऱ करण कुंद्रा बनना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










