अब्दू रोजिक के छोटे कद का लोग उड़ाते थे मजाक,गरीबी की वजह से नहीं करवा पाये इलाज, सिंगर ने किया था खुलासा

Updated:
विज्ञापन
अब्दू रोजिक के छोटे कद का लोग उड़ाते थे मजाक,गरीबी की वजह से नहीं करवा पाये इलाज, सिंगर ने किया था खुलासा

सिंगर अब्दु रोजिक इन-दिनों बिग बॉस में दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. अब्दु को घर के बाहर दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. हर कोई उनकी क्यूटनेस को पसंद कर रहा है.

विज्ञापन
undefined

अब्दु रोजिक इन-दिनों बिग बॉस 16 में अपना जलवा दिखा रहे हैं. बहुत कम दिनों में उन्होंने ढेर सारी पॉपुलैरिटी हासिल की. हालाकि इस मुकाम पर आने के लिए अब्दु को काफी संघर्ष करना पड़ा था. अब यूट्यूबर अनस बुकाश ने एक इंटरव्यू में उनके संघर्ष के बारे में खुलकर बात की.

undefined

अनस बुकाश ने कहा, अब्दू को उनके छोटे कद के लिए काफी परेशान किया जाता था. उनके क्लासमेट उन्हें चिढ़ाया करते थे.

undefined

अब्दुल बचपन में फेमस गायकों को देखते थे. उन्हीं की वजह से उन्होंने भी काफी कम उम्र में गाना शुरू कर दिया. वह कभी-कभी बाजारों में भी गाया करते थे.

undefined

अब्दू को बचपन से ही पता था कि वह कभी भी लंबे नहीं होंगे. उनके माता-पिता डॉक्टरों के पास गए. हालांकि तब उनके पास उतने पैसे नहीं थे, जिससे वह इलाज करवा सकते.

undefined

अब्दु के जीवन में एक ऐसा दौर आया, जब उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी तबीयत खराब है. उन्होंने कहा कि उनके पिता उनके लिए विटामिन लाए, जिससे वह बेहतर हो गए और एक समय ऐसा भी आया, जब वे चेचक की वजह से गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे.

undefined

अब्दू ने कहा, “मैंने कभी भी अपने जीवन में उम्मीद नहीं खोई, क्योंकि मुझे विश्वास था कि भगवान मुझे सामान्य बना देंगे. मैं हर चीज के लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं. मैं अभी भी स्वस्थ हूं. कुछ लोगों के पास आंखें या पैर नहीं होते हैं. मैं तो एकदम ठीक हुं, बस कद छोटा है. मैं सब कुछ पहन सकता हुं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola