ePaper

Bigg Boss में सलमान खान की होस्टिंग पर कविता कौशिक ने उठाए सवाल, जानिए क्या भड़क जाएंगे सुपरस्टार

Updated at : 18 Nov 2020 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss में सलमान खान की होस्टिंग पर कविता कौशिक ने उठाए सवाल, जानिए क्या भड़क जाएंगे सुपरस्टार

Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 Latest Episode: बिग बॉस के 14वें सीजन में हर दिन नया मसाला देखने को मिल रहा है. आपको बता दें शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कविता कौशिक, शार्दुल पंडित और नैना सिंह शामिल हुए थे. पिछले दो हफ्ते से नैना और शार्दुल शो से आउट हो गए. कविता एक हफ्ते के बाद ही शो से बाहर हो गईं थीं पर पब्लिक डिमांड पर उन्हें शो में दोबारा लाया गया. आपको बता दें शो में कविता कौशिक का नया रुप देखने को मिल रहा है. पिछले एपिसोड में तो वो सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग पर सवाल खड़े कर दिए. रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला के सामने बात करते हुए कविता कौशिक ने कहा, 'इस शो में बहुत निगेटिविटी है. 'बिग बॉस 14' को मेरी जरुरत नहीं है और न ही मुझे इस शो की जरुरत है. मुझे लगता है कि इस शो में आने के बाद मैं भी बहुत निगेटिव हो चुकी हूं. मेरा ध्यान सलमान खान के हर एक्सप्रेशन और बात पर टिका रहता है. सलमान खान को देखकर मुझे समझ आ जाता है कि टीवी पर मैं कैसी नजर आ रही हूं.'

विज्ञापन

बिग बॉस के 14वें सीजन में हर दिन नया मसाला देखने को मिल रहा है. आपको बता दें शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कविता कौशिक, शार्दुल पंडित और नैना सिंह शामिल हुए थे. पिछले दो हफ्ते से नैना और शार्दुल शो से आउट हो गए. कविता एक हफ्ते के बाद ही शो से बाहर हो गईं थीं पर पब्लिक डिमांड पर उन्हें शो में दोबारा लाया गया. आपको बता दें शो में कविता कौशिक का नया रुप देखने को मिल रहा है. पिछले एपिसोड में तो वो सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग पर सवाल खड़े कर दिए. रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला के सामने बात करते हुए कविता कौशिक ने कहा, ‘इस शो में बहुत निगेटिविटी है. ‘बिग बॉस 14′ को मेरी जरुरत नहीं है और न ही मुझे इस शो की जरुरत है. मुझे लगता है कि इस शो में आने के बाद मैं भी बहुत निगेटिव हो चुकी हूं. मेरा ध्यान सलमान खान के हर एक्सप्रेशन और बात पर टिका रहता है. सलमान खान को देखकर मुझे समझ आ जाता है कि टीवी पर मैं कैसी नजर आ रही हूं.’

क्या है मामला

पिछली बार जब कविता शो में आई थीं तो वो एजाज खान को काफी भला बुरा कहा था एवं उनकी छवि पर सवाल उठा दिए थे. बीते दिन ही ‘बिग बॉस 14’ के घर में कविता कौशिक एजाज खान के साथ लड़ाई करती नजर आई थीं. गुस्से में कविता कौशिक ने एजाज खान को धक्का भी दे डाला था. वहीं एजाज खान ने भी कविता कौशिक को उकसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लड़ाई के दौरान एजाज खान बार बार कविता कौशिक के आसपास मंडराते नजर आए। एजाज खान की इन हरकतों ने कविता कौशिक के गुस्से को और भी ज्यादा भड़का दिया.

Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन

बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा.

Jio TV App

बिग बॉस 14 लाइव देखने के आप जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आपको बिग बॉस लाइव देखने को मिलेगा. लेकिन जियो टीवी ऐप डाउनलोड करने के लिए या तो आपके पास जियो का नंबर होना जरूरी है या फिर आप किसी और के जियो के नंबर से भी ऐप डाउनलोड कर के लॉगइन कर सकते हैं, बशर्ते वो यूजर खुद पहले से ही अपने नंबर से जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल न कर रहा हो. बिग बॉस देखने लिए जियो टीवी ऐप डाउनलोड कीजिए, उसमें लॉगइन कीजिए और फिर कलर्स चैनल सेलेक्ट कर के उस पर लाइव बिग बॉस देखें.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola