Live Updates

Bigg Boss 14 Finale Update : रुबीना दिलाइक बनीं इस सीजन की विनर, राहुल वैद्य रनरअप, यहां पढ़ें पूरा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik| Grand Finale Bigg Boss 14 News | All About Bigg Boss 14 Winner: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) का फिनाले रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik Wins Bigg Boss 14) ने जीत लिया है. वहीं, राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को दूसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा है.

विज्ञापन

रुबीना दिलाइक बनीं इस सीजन की विनर, राहुल वैद्य रनरअप,

रुबीना दिलाइक इस सीजन की विनर बन गई है. वहीं राहुल वैद्य रनरअप रहे. रुबीना पहले दिन से ही इस शो को हिस्सा रही. उन्होंने हमेशा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी. रुबीना बिग बॉस 14 की ट्रॉफी लेकर घर लौटेंगी. इसके साथ ही रुबीना 36 लाख रुपये जीतेंगी. वहीं दोनों को बीइंग ह्यूमन की साइकिल मिलीं.

ये है टॉप 2 फाइनलिस्ट, बाहर हुई निक्की तंबोली

अब घर में दो सदस्य बाकी रह गए है रुबीना और राहुल. निक्की शो से बाहर हो गई हैं.

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दी कंटेस्टेंट को शुभकामनाएं

दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ने शो में तीन दावेदार रुबीना, राहुल और निक्की को शुमकामनाएं दी. बता दें कि तीनों में कोई एक इस सीजन का विजेता होगा.

राखी ने इस सदस्य को बताया विनर

घर से बाहर आने के बाद राखी सावंत ने बताया कि, वो रुबीना को शो के विनर के तौर पर देखती हैं. उनकी जर्नी काफी दमदार रही हैं

राखी सावंत ने 14 लाख रुपये लेकर शो छोड़ा

घर के अंदर एक्टर रितेश देशमुख आए और उन्होंने पांचों कंटेस्टेंट के सामने ये प्रपोजल रखा कि, 14 लाख रुपये के पैसों से भरा बैग लेकर घर से बाहर कौन जाएगा. राखी ने बजर पहले बजाया. यानी वो घर से 14 लाख रुपये लेकर बाहर हो गईं.

एली गोनी बाहर

मिली जानकारी के मुताबिक, एली गोनी शो से बेघर हो गए है. कम वोटों की वजह से वो बाहर हो गए है. अब शो में राखी सावंत, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और रुबीना दिलाइक प्रबल दावेदार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola