ePaper

Bigg Boss 14: रुबीना के हाथों से फिसली इम्यूनिटी स्टोन ,घर के इस सदस्य ने जीता फिनाले का टिकट

Updated at : 30 Nov 2020 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14: रुबीना के हाथों से फिसली इम्यूनिटी स्टोन ,घर के इस सदस्य ने जीता फिनाले का टिकट

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 Immunity Task, Salman khan and Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में हर दिन नए नए रोमांच को देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते शो में एक टास्क करवाया जाएगा, जिसमें रुबीना द्वारा जीती इम्यूनिटी स्टोन को घरवालों को हासिल करने का मौका मिलने वाला है. खबर आ रही है कि इस टास्क को एजाज खान ने जीत लिया है और इसके बाद इम्यूनिटि स्टोन को रुबीना की हाथों से एजाज के पास चला गया.

विज्ञापन

बिग बॉस 14 में हर दिन नए नए रोमांच को देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते शो में एक टास्क करवाया जाएगा, जिसमें रुबीना द्वारा जीती इम्यूनिटी स्टोन को घरवालों को हासिल करने का मौका मिलने वाला है. खबर आ रही है कि इस टास्क को एजाज खान ने जीत लिया है और इसके बाद इम्यूनिटि स्टोन को रुबीना की हाथों से एजाज के पास चला गया.

https://twitter.com/TheRealKhabri/status/1333136108872368128

एजाज के सपोर्ट में आए संदीप सिकंद

वीकेंड का वार में चार जाने-माने चेहरे प्रतियोगियों को रियलिटी चेक देने के लिए आये थे. काम्या पंजाबी, देवोलेना भट्टाचार्जी, संदीप सिकंद और रोनित बिस्वास पैनलिस्ट के रूप में शो में शामिल हुए . संदीप सिकंद ने एजाज को सलाह देते हुए कहा था कि प्यार में मत पड़ना.

यहाँ, चारों ने प्रतियोगियों से कई सवाल किये जैसे रुबीना -जैस्मिन की लड़ाई ,एली कविता की लड़ाई ,रुबीना- अभिनव का खेल औए एजाज़ की भाषा पर उन्होंने कई सवाल खड़े कर दिए .

जारी हुआ शो का लेटेस्ट प्रोमो, सामने आई रुबीना और अभिनव के रिश्ते की ये सच्चाई

बिग बॉस 14 के आने वाले एपिसोड में घर से सदस्यों को एक टास्क दिया जाएगा जिसमें रुबीना दिलाइक अपनी जिंदगी से जुड़ा सबसे कड़वा सच बोलने वाली हैं. शो द्वारा जारी एक प्रोमो में रुबीना द्वारा ये खुलासा करते दिखाया गया है कि उनकी और अभिनव की शादी दांव पर लगी हुई थी.

शो में शामिल होने वाले हैं चैलेंजर्स

बिग बॉस 14 को और मजेदार और मसालेदार बनाने के लिए इसमें एक्स कंटेस्टेंट चैलेंजर्स के रुप में इंट्री करने वाले हैं. विकास गुप्ता, अर्शी खान, मनु पंजाबी, राहुल महाजन, राखी सावंत और कश्मीरा शाह जैसे बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनते नजर जाएंगे, जो इस सीजन के कंटेस्टेंट को कंपीटिशन देंगे.

शो से बाहर हो गए पवित्रा पुनिया

बिग बॉस 14 शो कि कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया शो से बाहर हो गई हैं. शो से आउट होने के बाद पवित्रा को घरवालों ने गले लगाकर विदा किया, खासकर एजाज से बिछड़ते वक्त पवित्रा काफी भावुक हो गईं थीं.

Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन

बिग बॉस 14 शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola