बिग बॉस 13 के घर में शुरू हुई सभी लव स्टोरी का हुआ THE END, एक कपल के ब्रेकअप ने आंखों में ला दिए थे आंसू

Updated:
विज्ञापन
बिग बॉस 13 के घर में शुरू हुई सभी लव स्टोरी का हुआ THE END, एक कपल के ब्रेकअप ने आंखों में ला दिए थे आंसू

बिग बॉस 13 के घर में यूं तो कई जोड़ियां बनी, जो फैंस को अब तक काफी पसंद है. हालांकि अब सभी जोड़ियां टूट चुकी हैं. जी हां पहले सिद्धार्थ के अचानक निधन से सिडनाज टूट गए, फिर पारस का माहिरा संग ब्रेकअप और अब हिमांशी और आसिम की भी राहें अलग हो गई.

विज्ञापन

बिग बॉस 13 अब के सबसे सफल सीजन में से एक रहा है. शो को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया, आज भी जब नया सीजन ऑनएयर होता है, तो फैंस पुरानी क्लिप्स को सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं. दर्शकों के लिए ये सिर्फ सीजन नहीं बल्कि इमोशन था. शो में शहनाज गिल की क्यूटनेस ने सबका दिल जीता था. इसमें कई जोड़ियां भी बनी, आज भी हिट है. सबसे फेमस जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की थी. फैंस दोनों को प्यार से सिडनाज कहते थे. इसके साथ पारस छाबड़ा और महिरा शर्मा भी एक दूसरे को दोस्त बताते-बताते करीब आ गए. इसके अलावा आसिम रियाज को पहली नजर में हिमांशी खुराना से प्यार हो गया था. हालांकि अब इस सीजन की सभी जोड़ियां टूट गई हैं.

शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी टूटी

बिग बॉस 13 में सबसे पहले शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी टूटी. दोनों एक दूसरे संग काफी खुश रहते थे. शहनाज सिड को जान से भी ज्यादा प्यार करती थी. दोनों एक साथ कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं. कपल को उस वक्त नजर लग गई, जब 2 सितंबर को सिड की हार्ट अटैक से मौत हो गई. शहनाज इस हादसे से बुरी तरह टूट गई थी. उनका रो-रोकर बुरा हाल था. इस हादसे के 2 साल बीत जाने के बाद भी आजतक एक्ट्रेस सिद्धार्थ को ही प्यार करती हैं और उनकी यादों में खोई रहती है.

माहिरा और पारस का हुआ ब्रेकअप

माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा बिग बॉस सीजन 13 की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक थे. माहिरा बीबी हाउस में पारस की दोस्त बनी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. घर से बाहर आने के बाद भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाया. कपल को कई म्यूजिक शो और रील्स में एक साथ देखा गया. सबको लगा था कि ये जोड़ी शादी करेंगे, लेकिन उससे पहले ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया. कपल ने एक दूसरे संग सभी फोटोज और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया.

Also Read: Bigg Boss 13 में शुरू हुई आखिरी लव स्टोरी का THE END, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का हुआ ब्रेकअप!
हिमांशी और आसिम का हुआ ब्रेकअप

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने भी एक दूसरे को 4 साल तक डेट करने के बाद फाइनली ब्रेकअप कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आसिम और हिमांशी ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. साथ ही जितनी फोटोज दोनों ने एक दूसरे संग शेयर की थी, उसे भी डिलीट कर दिया. दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ क्रिप्टिव पोस्ट भी किए. जिसको देखकर फैंस को लग रहा है कि क्या सच में ये जोड़ी भी अलग हो गई.

https://www.instagram.com/p/CfQqQwPhpyb/

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola