Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 5: फिल्म की शानदार पकड़ जारी, जाने अब तक कितना बजट हुआ रिकवर

Bhool Bhulaiyaa 3
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने उम्मीद से ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन किया है. फिल्म ने वीकेंड के बाद भी अपने कलेक्शन को बनाए रखा है और पांच दिनों में ही अच्छी कमाई की है, आइए जानते है कितनी हुई कमाई.
सिंघम अगेन से क्लैश के बावजूद बेहतरीन कलेक्शन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 5: फिल्म भूल भुलैया 3 का मुकाबला अजय देवगन की सिंघमअगेन से है, जिसने स्क्रीन हॉल पर कब्जा जमाया हुआ है. इसके बावजूद, कार्तिक आर्यन की फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अच्छी कमाई की है. ओपनिंग वीकेंड पर जहां फिल्म ने 36.60 करोड़ की शानदार शुरुआत की, वहीं इसके बाद के दिनों में भी इसने 35 करोड़ के आंकड़े को बरकरार रखा.
चौथे दिन भी शानदार प्रदर्शन
फिल्म के चौथे दिन यानी सोमवार को अपेक्षा से बेहतर ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. दोपहर से ही दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ और इसने 17.80 करोड़ का कलेक्शन किया. रविवार के 35.20 करोड़ के कॉम्पेरिजन में यह गिरावट सिर्फ 49.72% थी, जो कि बेहद अच्छी मानी जा रही है.

कलेक्शन रिपोर्ट और बजट की रिकवरी
अब तक भूल भुलैया 3 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इस फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ है, जिसमें से 85.46% बजट रिकवर किया जा चुका है. आने वाले दिनों में फिल्म अपने बजट को पूरी तरह रिकवर कर एक ‘क्लीन हिट’ बनने की ओर है.
दिनवार कलेक्शन की सूची
- पहला दिन: 36.60 करोड़
- दूसरा दिन: 38.40 करोड़
- तीसरा दिन: 35.20 करोड़
- चौथा दिन: 17.80 करोड़
- पांचवा दिन: 13.50 करोड़
- कुल: 141 करोड़
200 करोड़ क्लब में एंट्री का इंतजार
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भूल भुलैया 3 जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी. फिल्म के शानदार कलेक्शन और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पांस ने इसे 2024 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बना दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










