Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया गाना ‘रजईया’ रिलीज होते ही वायरल, ब्लू साड़ी में मुस्कान जयसवाल ने लूटा दिल

Updated:
विज्ञापन
Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया गाना ‘रजईया’ रिलीज होते ही वायरल, ब्लू साड़ी में मुस्कान जयसवाल ने लूटा दिल

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song Rajaiya: टुनटुन यादव का नया गाना ‘रजईया’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. ये गाना आज ही रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. सॉन्ग में मुस्कान जयसवाल ब्लू कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है.

विज्ञापन

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song Rajaiya: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर टुनटुन यादव के फैंस के लिए खुशखबरी है. टुनटुन का नया गाना ‘रजईया’ रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. म्यूजिक वीडियो आज ही अनंता म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल ने काम किया है. यूट्यूब पर इस सॉन्ग पर यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं. आइए आपको सॉन्ग के बारे में विस्तार से बताते हैं.

टुनटुन यादव का नया गाना ‘रजईया’

गाने की टीम के बारे में यहां जानें

  • एलबम – राजइया
  • गाना- राजइया
  • गायक – सुमन राज
  • गीतकार/संगीतकार – सोनू स्नेही
  • एक्ट्रेस- मुस्कान जयसवाल
  • संगीत – दिलखुश पांडे
  • आशीर्वाद – नथुनी यादव दबंग भोजपुरिया ठेकेदार
  • वीडियो डायरेक्टर – राजेश यादव
  • डिजिटल – जीएमजे
  • मैनेज – जीएमजे
  • लेबल – अनंता म्यूजिक वर्ल्ड

ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी मुस्कान

‘रजईया’ सॉन्ग में मुस्कान जयसवाल अपने ऑन स्क्रीन पति से कह रही है कि वह उससे बहुत प्यार करती है. सुमन की आवाज में मुस्कान कहती है वह उसे घर से बाहर नहीं जाने देगी और अपने पास ही रखेगी. सॉन्ग में मुस्कान ब्लू कलर की साड़ी में बिल्कुल देसी गर्ल लग रही है. ये रोमांटिक गाना दर्शकों को पसंद आएगा. दोनों की केमिस्ट्री भी कमाल लग रही है.

टुनटुन यादव का ये गाना भी हुआ हिट

इससे पहले टुनटुन यादव का गाना ‘डोली रंगदारे घरे जाई’ सॉन्ग रिलीज हुआ था. सॉन्ग पर अबतक 72,135 व्यूज आए है और ये व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं. म्यूजिक वीडियो में स्वीटी ने अपनी अदाओं का जादू चलाया है.

यह भी पढ़ें- Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: रिलीज के साथ ही छाया टुनटुन यादव का नया गाना ‘डॉलर में बिकाए लगबू 5 के अईह, एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाई धड़कनें

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola