Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया गाना ‘डोली रंगदारे घरे जाई’ रिलीज, गोल्डी यादव की आवाज और स्वीटी की अदाओं ने मचाई सनसनी

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: सिंगर टुनटुन यादव का लेटेस्ट गाना ‘डोली रंगदारे घरे जाई’ रिलीज हो गया है. गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में गोल्डी यादव की आवाज दर्शकों को सुनाई देगी.
Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी दुनिया के पॉपुलर सिंगर टुनटुन यादव का लेटेस्ट ट्रैक ‘डोली रंगदारे घरे जाई’ रिलीज हो गया. आज 10 जनवरी को ये सॉन्ग सुर म्यूजिक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. इस भोजपुरी गाने को टुनटुन और सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी आवाज से सजाया है. इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस स्वीटी ने काम किया है. वीडियो में स्वीटी कभी रेड तो कभी ब्लैक आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही है. ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखें ‘डोली रंगदारे घरे जाई’ का वीडियो
आज रिलीज हुआ गाना
सुर म्यूजिक ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग ‘डोली रंगदारे घरे जाई’ को लेकर कैप्शन में लिखा, हो जाई तैयार नया धमाका लेके आ रहल बाड़े 10 जनवरी सुबह 07:00 बजे Sur Music के यूट्यूब चैनल पे आप सब के रंगदारी स्टार #टुनटुन यादव जी नया गाना “ डोली रंगदार घरे जाई”. ई बार कुछ बेहद खास और रोमांचक होखे वाला बा! का आप सब तैयार बानी ई धमाकेदार नया गाना खातिर? वीडियो रिलीज: 10 जनवरी को सुबह 07: 00 बजे. देखल ना भूली , सिर्फ SUR MUSIC पर.
गाने की जानकारी
- एल्बम : – डोली रंगदारे घरे जाई
- गायक : टुनटुन यादव और गोल्डी यादव
- लेखक : बिट्टू शर्मा
- संगीत – प्रिंस बाबू
- मिक्स मास्टर : दीपू सिंह
- एक्ट्रेस: स्वीटी
- डीआई : रोहित सिंह
- क्रिएटिव हेड : महेंद्र यादव
- निर्माता :- सुरिंदर यादव
- मार्केटिंग हेड :- अनुराग शर्मा
- लेबल / कंपनी :- सुर म्यूजिक ऑफिशियल
- हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : / surmusicbhojpuri
एक्ट्रेस स्वीटी का ग्लैमरस अंदाज
डोली रंगदारे घरे जाई सॉन्ग में प्रेमी अपनी प्रेमिका स्वीटी से कहते हैं कि किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई और उसे सिंदूर लगा सकता है. वह कहता है उसकी डोली उसके घर ही आएगी. सॉन्ग में प्रेमी उसे डराते हैं कि उसकी शादी किसी और से होगा तो वह जयमाला में आकर हंगामा करेंगे और लाश ही लाश बिछा देंगे. सॉन्ग में प्रेमी बंदूक लिए नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










