गोल्डी यादव के नए भोजपुरी हिट ‘ट्रक ड्राइवर’ पर झूमे फैंस, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

Updated at : 24 Mar 2026 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
Goldi Yadav New Bhojpuri Song

Goldi Yadav New Bhojpuri Song

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘ट्रक ड्राइवर’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. शिवमंगल राजा और गोल्डी यादव की आवाज में सजे इस गाने को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और धमाकेदार गाना जुड़ गया है. ‘Truck Driver’ गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. Shivmangal Raja और Goldi Yadav की दमदार आवाज ने इस गाने को खास बना दिया है. ‘ट्रक ड्राइवर’ में देसी अंदाज, शानदार म्यूजिक और जबरदस्त बीट्स का ऐसा तड़का है, जो सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर छाने लगा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी गाना Truck Driver अपनी रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच तेजी से चर्चा में आ गया है. इस गाने को Shivmangal Raja और Goldi Yadav ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है, वहीं इसके बोल Dhiraj Dhamal ने लिखे हैं, जो देसी रंग और कहानी को खूबसूरती से पेश करते हैं. म्यूजिक डायरेक्टर Abhishek Gupta ने गाने में शानदार धुन और बीट्स का तड़का लगाया है, जो इसे और आकर्षक बनाता है. वीडियो का निर्देशन Sonu Ji ने किया है, जिसमें कहानी और विजुअल्स को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है. यह गाना Wave Music के बैनर तले रिलीज हुआ है और फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.

फैंस कमेंट्स में जमकर बरसा रहे प्यार

Truck Driver को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. गाने पर लोग दिल खोलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. SarojPyareOfficial नाम के यूजर ने विखा, “बहुत सुंदर भैया”, DhirajdhamalYadav ने “बहुत सुंदर” बताकर तारीफ कर रहा है. इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि यह गाना लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है और तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी म्यूजिक में फिर छाए प्रमोद प्रेमी यादव, ‘भुगोल देवरा’ बना सुपरहिट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola