शिवानी सिंह की आवाज में शादी का रंग, ‘पहिरावा सखी वरमाला’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Shivani Singh New Bhojpuri Song Pahirawa Sakhi Varmala
Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया भोजपुरी हिट ‘पहिरावा सखी वरमाला’ रिलीज हो चुका है, इस गाने में शादी, दोस्ती और प्यार का जश्न है. बारात की धूम, दिलदार से मिलने की खुशी और परिवार का संगम आपका दिल छू जाएगा.
Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरीली आवाज का जादू बिखेरने आ गई हैं शिवानी सिंह. उनका नया गाना ‘पहिरावा सखी वरमाला’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. T-Series के बैनर तले आए इस गाने में शादी-ब्याह की परंपरा, इमोशन और देसी रंग का शानदार मेल देखने को मिलता है. मधुर संगीत, दिल छू लेने वाले बोल और शिवानी सिंह की कर्णप्रिय आवाज इस गाने को खास बना रही है. रिलीज के साथ ही यह ट्रैक दर्शकों की प्लेलिस्ट में तेजी से अपनी जगह बना रहा है.
गाने के पीछे की टीम
भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नया धमाका लेकर आया ये गाना ‘पहिरवा सखी वरमाला’, अपनी रिलीज के साथ ही चर्चा में बना हुआ है. इस खूबसूरत गीत को अपनी मधुर आवाज से सजाया है Shivani Singh ने, वहीं वीडियो में Neha Singh की शानदार मौजूदगी इसे और आकर्षक बनाती है. गाने का संगीत Rajesh Gupta ने तैयार किया है, जो हर बीट पर शादियों की खुशबू बिखेरता है, जबकि दिल को छू लेने वाले बोल Vinay Bihari ने लिखे हैं. निर्देशन Ashish Satyarthi का है, जिन्होंने इसे शानदार विजुअल्स के साथ पेश किया है. T-Series के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव की देखरेख में तैयार यह गाना पारंपरिक शादी के रंग और इमोशन्स को बखूबी दर्शाता है.
गाने का थीम
गाना ‘पाहिरवा सखी वरमाला’ एक भोजपुरी शादी गीत है, जो विवाह, प्रेम और नए जीवन की शुरुआत को खूबसूरती से दर्शाता है. गीत में दुल्हन और उसकी सखी के बीच की दोस्ती, बारात की धूम, जीवनसाथी से मिलने की खुशी और परिवार के नए मिलन का उत्साह झलकता है. हर शब्द में प्यार, उल्लास और जश्न का भाव भरपूर है.
यह भी पढ़ें: रिलीज के साथ छाया Kallu–Shilpi Raj का नया गाना, हर तरफ ‘Daal Bhaat Bhujiya’ की चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




