शिवानी सिंह का गाना 'मरचइया लागे राजा जी' रिलीज, पति से शिकायत करती दिखीं तोशी

शिवानी सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग
Shivani Singh new Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना 'मरचइया लागे राजा जी' रिलीज हो चूका है. गाने में तोशी द्विवेदी का नटखट अंदाज और मजेदार एक्सप्रेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Shivani Singh new Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए एक और नया गाना ‘मरचइया लागे राजा जी’ रिलीज हो चूका है. यह गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं गाने के वीडियो में तोशी द्विवेदी अपने अलग अंदाज में रंग जमाते नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशन और खूबसूरती पर फैंस फिदा हो रहे हैं और अपनी रिएक्शन दे रहे हैं. इस गाने को दर्शक ivy हिट्स म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं.
पति से परिवार की शिकायत करते दिखीं तोशी
गाने के वीडियो में तोशी देसी अंदाज से फैंस को दिवाना बना रही हैं. उनका लुक और खूबसूरती फैंस के बीच खूब चर्चा बोटोर रहा है. सीन में वह में नाराज नजर आती. एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति से घर के माहौल को लेकर शिकायत करती दिखाई देती हैं. कभी सास-ससुर की बात करती हैं तो कभी भाभी और छोटी ननद को लेकर अपनी परेशानी बताती हैं. गाने में मजेदार अंदाज में वह कहती हैं कि भाभी से तो जैसे आग लगती है और छोटी ननद तो उन्हें मिर्च की तरह लगती है. इसी वजह से वह अपने पति से नाराज होकर कहती हैं कि अब इस माहौल में रहना मुश्किल हो गया है.
गाने का वीडियो
गाने के पीछे की टीम
वीडियो में तोशी द्विवेदी का ग्लैमरस और चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है. उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स गाने में चार चांद लगा रहा है. गाने के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक दीपक दिलकश ने तैयार किया है. देसी अंदाज, मजेदार कहानी और म्यूजिक की वजह से ‘मरचइया लागे राजा जी’ भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वाले दर्शकों को काफी पसंद आ सकता है.
यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘पलंग करे चोंय चोंय’ रिलीज, मुस्कान का ब्लैक साड़ी लुक छाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




