शिवानी सिंह का गाना 'चाकर कमरिया' रिलीज, फैंस बीच छा गईं जूली राजपूत

शिवानी सिंह 'चाकर कमरिया' सॉन्ग
Shivani Singh Chakar Kamariya Song: शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना 'चाकर कमरिया' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है, जिसमें रोमांस, ग्लैमर और मजेदार नोकझोंक का तड़का देखने को मिल रहा है.
Shivani Singh Chakar Kamariya Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया रोमांटिक गाना ‘चाकर कमरिया’ रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. इस गाने को शिवानी सिंह और चंदन यादव ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है. वहीं वीडियो में जूली राजपूत और मैंगो मैन की जोड़ी नजर आ रही है, जो अपनी केमिस्ट्री से गाने को खास बना देती है.
वीडियो में ग्लैमरस दिखी जूली राजपूत
गाने के वीडियो में जूली राजपूत ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. कभी वह व्हाइट ड्रेस में नजर आती हैं तो कभी ग्रीन आउटफिट में, और दोनों ही लुक में उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस देखने लायक है. वहीं मैंगो मैन के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी नेचुरल और दिलचस्प लगती है, जो गाने को और एंटरटेनिंग बना देती है. यह गाना रोमांस थीम पर आधारित है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. गाने के सीन में जूली राजपूत और उनके ऑन स्क्रीन पति के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक भी दिखाई गई है. मैंगो मैन एक्ट्रेस की खूबसूरती और अदाओं की तारीफ करते हैं. फिर उनके ‘चाकर कमरिया’ पर मजाक करते भी दिखाई देते हैं. वहीं एक सीन में वह यह भी कहते नजर आते हैं कि पति तो भगवान होता है, लेकिन पत्नी के तेवर देखकर लगता है कि घर में हुकूमत उसी की चलती है. यही मजेदार बात और केमिस्ट्री गाने को और भी दिलचस्प बना देते हैं.
गाने का वीडियो
गाने की टीम और मेकिंग
इस गाने को चंदन यादव और शिवानी सिंह ने गाया है, जबकि इसके बोल सोनू सुधाकर ने लिखे हैं. म्यूजिक अभय बाबा ने दिया है, जो गाने के मूड के साथ पूरी तरह मेल खाता है. वीडियो का निर्देशन नितेश सिंह ने किया है और इसे DIGI DNB टीम ने तैयार किया है. कोरियोग्राफी विक्की फ्रांसिस की है, जिसने गाने के रोमांटिक और ग्लैमरस फील को और बेहतर बना दिया है.
फैंस के रिएक्शन

गाने पर फैंस कमेंट सेक्शन में अपनी रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. एक यूजर @BinodSinghCreator ने लिखा, बहुत अच्छा. दूसरे यूजर @jhakas1931 ने लिखा, जियो चंदन भैया. तीसरे यूजर @binnikumari7930 ने लिखा, सुपर. अब फैंस के इतने सारे रिएक्शन देखकर साफ पता चल रहा की उनको यह गाना खूब पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘उड़S उड़S रजऊ’ रिलीज, पारुल के डांस ने मचाया तहलका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




