शिल्पी राज का नया गाना ‘हवा झुर झुर’ रिलीज, निहारिका यादव का दिखा ग्लैमरस अंदाज
Published by : Pushpanjali Updated At : 23 May 2026 10:51 AM
Shilpi Raj New Bhojpuri Song
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘हवा झुर झुर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया है. शानदार म्यूजिक, देसी अंदाज और दमदार आवाज से सजा यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. लोग इस पर जमकर रील्स भी बना रहे हैं.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने ‘हवा झुर झुर’ से इंटरनेट पर छा गई हैं. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है. शानदार म्यूजिक, देसी अंदाज और शिल्पी राज की दमदार आवाज ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है. गाने का वीडियो भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिसमें मस्ती, रोमांस और भोजपुरी तड़का भरपूर देखने को मिल रहा है. फैंस लगातार गाने पर रील्स बना रहे हैं और कमेंट सेक्शन में इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
शिल्पी राज का करियर
‘लगी हवा झुर झुर’ गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज दी है. इस गाने में निहारिका यादव और अजय की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. गाने के बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं, जबकि इसका दमदार म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन और एडिटिंग दिनेश दिलावर ने की है. वहीं गौरव और रंजन ने डीओपी की जिम्मेदारी संभाली है. गाने की कोरियोग्राफी अकाश राज ने की है, जिसने वीडियो में शानदार एनर्जी भर दी है. इस गाने को एसएफसी म्यूजिक एलएलपी के बैनर तले रिलीज किया गया है. प्रोड्यूसर सुल्तान अंसारी और डायरेक्टर जेम्स पारकर की टीम ने इसे भव्य अंदाज में तैयार किया है. रिलीज के बाद से ही ‘लगी हवा झुर झुर’ यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शिल्पी राज का करियर
शिल्पी राज ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके गानों का देसी अंदाज और दमदार आवाज फैंस को खूब पसंद आती है. ‘कमरिया डोले’, ‘बाबुअन’, ‘लाल घाघरा’, ‘बूंद बूंद के तरसता’ और ‘पंचे के नाचे अइहा’ जैसे कई गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त हिट साबित हुए हैं. इन गानों ने ना सिर्फ करोड़ों व्यूज हासिल किए, बल्कि शादियों और पार्टियों की प्लेलिस्ट में भी खास जगह बनाई. शिल्पी राज की आवाज का जादू आज भी भोजपुरी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह और नीलम गिरी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, ‘देवरा निहारे’ रिलीज होते ही वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










