'टिकुली पर टिक जला' में माही श्रीवास्तव की कातिल अदाएं, शिल्पी राज की आवाज ने बढ़ाया जादू

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Mar 2026 12:56 PM

विज्ञापन

गाना 'टिकुली पर टिक जला' में माही श्रीवास्तव, फोटो- यूट्यूब

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना 'टिकुली पर टिक जला' रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. देसी म्यूजिक और कैची बीट्स से भरपूर यह गाना दर्शकों को पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Tikuli Pa Tik Jala: पॉपुलर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज की आवाज में नया गाना ‘टिकुली पर टिक जला’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस माही श्रीवास्त अपने ग्लैमरस और एनर्जेटिक अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. यह गाना देसी अंदाज और मस्ती से भरपूर है.

माही श्रीवास्तव का ग्लैमरस अंदाज

‘टिकुली पर टिक जला’ गाने में शिल्पी राज की दमदार आवाज और माही श्रीवास्तव की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस का शानदार मेल देखने को मिलता है. गाने की थीम और बीट्स काफी कैची हैं, जो भोजपुरी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी. म्यूजिक वीडियो में माही के साथ एक्टर राजा डी भी नजर आते हैं. दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स गाने को और भी आकर्षक बना देते हैं. वीडियो में रंग-बिरंगे सेट, ट्रेडिशनल कॉस्ट्यूम और भोजपुरी स्टाइल का शानदार तड़का देखने को मिलता है, जो गाने को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना देता है.

गाने का वीडियो

टिकुली पा टिक जाला की टीम

  • गायिका – शिल्पी राज
  • गीत-संदीप साजन
  • एक्टर – माही श्रीवास्तव और राजा डी
  • संगीत – मधुकर आनंद
  • कोरियोग्राफर और निर्देशक- रौनक राऊत
  • असिस्टेंट- विवेक मंडल
  • डीओपी – वज़ीर आर्ट
  • एडिटर- रोहन
  • मेकअप- राजेश टीम
  • बीटीएस- राहुल शर्मा
  • डीआई-संदीप बाजपेयी

पति की तारीफ करती दिखी माही श्रीवास्तव

गाने में माही श्रीवास्तव अपने ऑन स्क्रीन पति राजा डी के बारे में बताते हुए कहती हैं कि उनके पति के जैसा कोई नहीं है. जब वह साड़ी पहन कर सज धज कर निकलती है तो उनकी नजर उनकी बिंदी पर जम जाती है. वह कहती है कि जब सोलह सोमवार किए तभी ऐसा समझदार पति मिला है. शिल्पी की आवाज में माही कहती है कि जब भी उनके पति मुस्कुराते हैं तो वह उनके दिल में बस जाते हैं.

यह भी पढ़ेंअरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola