शिल्पी राज का नया गाना ‘रोगी कमरिया’ वायरल, श्राव्या के ग्लैमरस अंदाज ने लूटी महफिल

Updated:
विज्ञापन
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Rogi Kamariya

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Rogi Kamariya

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Rogi Kamariya: शिल्पी राज और शिवा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘रोगी कमरिया’ रिलीज हो गया है. अगर आपने गाने का वीडियो हीं देखा, तो आप इसे यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Rogi Kamariya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की हिट मशीन कही जाने वाली शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘रोगी कमरिया’ को लेकर चर्चा में हैं. गाने में शिल्पी राज के साथ गायक शिवा सिंह की आवाज सुनने को मिल रही है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. ‘रोगी कमरिया’ का म्यूजिक और बोल बहद शानदार है. रिलीज के कुछ ही समय बाद यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बना रहा है.

श्राव्या का ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज

श्राव्या श्रेया राजपूत के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाई चर्चा इस गाने के वीडियो में एक्टर शिवा सिंह के साथ एक्ट्रेस श्राव्या श्रेया राजपूत नजर आ रही हैं. वीडियो में श्राव्या का ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस ने गाने को और ज्यादा आकर्षक बना दिया है. श्राव्या ने वीडियो में अलग-अलग ट्रेंडी आउटफिट्स पहने हैं, जिनमें उनका लुक बेहद शानदार लग रहा है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की नई ग्लैमरस स्टार तक बता दिया.

गाने का वीडियो

गाने के बोल और म्यूजिक को मिल रहा प्यार ‘रोगी कमरिया’ के बोल दिनेश दीवाना ने लिखे हैं. शिल्पी राज और शिवा सिंह की आवाज ने गाने में जबरदस्त एनर्जी भर दी है. आइए आपको टीम के बारे में बताते हैं-

  • संगीत :- दिनेश दीवाना
  • निर्देशक :- विक्रम राजपूत
  • डीओपी:- मोनू वर्मा
  • डीआई :- रोहित सिंह
  • एडिटर :- आरवी
  • कोरियोग्राफर :- ऋषिकेश कुशवाहा
  • डिजिटल हेड :- विक्की यादव
  • लेबल / कंपनी :- शिवा सिंह ऑफिशियल

रूठी गर्लफ्रेंड को मनाते दिखे एक्टर

वीडियो में शिवा सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से पूछते हैं कि वह किस बात से उनसे नाराज है. वह उसे यकीन दिलाते हैं कि उसके दिल में सिर्फ वह है. हालांकि उसकी प्रेमिका को उसकी बात पर यकीन नहीं होता है और वह उससे कहती है कि वह उसे सिर्फ अपनी बातों से बहलाते हैं.

यह भी पढ़ें- राकेश मिश्रा का नया भोजपुरी गाना ‘बर्फ के सिल्ली’ इंटरनेट पर छाया, कानिष्का चौधरी के अंदाज ने बढ़ाया तापमान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola